{"_id":"643cf4e467b5625aa7041775","slug":"pakistan-interior-minister-sanaullah-nawaz-sharif-to-return-and-supervise-pml-n-electoral-campaign-news-and-up-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बीमारी का बहाना बना कैद से बचकर ब्रिटेन भागे नवाज शरीफ लौटेंगे पाकिस्तान! गृह मंत्री ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बीमारी का बहाना बना कैद से बचकर ब्रिटेन भागे नवाज शरीफ लौटेंगे पाकिस्तान! गृह मंत्री ने किया दावा
Mon, 17 Apr 2023 02:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:29 PM IST
सार
पाकिस्तान के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सनाउल्लाह ने कहा कि नवाज शरीफ देश में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन की तैयारियों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : Dawn
विस्तार
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ देश में आम चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही लंदन से लौट आएंगे।
पाकिस्तान के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सनाउल्लाह ने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन की तैयारियों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की लाख कोशिशों के बावजूद राजनीतिक तौर पर अहम पंजाब प्रांत में 14 मई को चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नवंबर 2019 में इलाज कराने का हवाला देते हुए लंदन चले गए थे। जब नवाज लंदन गए, तब उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई जा चुकी थी और वे लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे। हालांकि, चिकित्सा कारणों से बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते के लिए राहत दी थी। इसी दौरान नवाज लंदन भाग निकले और तब से वे पाकिस्तान नहीं लौटे।
पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव को लेकर राजनीति तेज
पाकिस्तान की राजनीति में प्रांतीय चुनाव कराने का मुद्दा छाया हुआ है। इमरान खान पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में मध्यावधि चुनाव कराने पर जोर दे रहे हैं। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में आठ अक्तूबर तक चुनाव स्थगित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को पांच अप्रैल को ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया था तथा प्रांत में चुनाव के लिए 14 मई की तारीख तय की थी।
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, देश में चुनाव की तारीखों पर विचार किए जाने के बीच सनाउल्लाह ने रविवार को कहा कि पंजाब असेंबली के चुनाव विपक्षी पीटीआई के ‘‘भरसक प्रयासों’’ के बावजूद 14 मई को नहीं होंगे। उन्होंने फैसलाबाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि देशभर में चुनाव इस साल निर्धारित समय पर होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मई में चुनाव नहीं हुए तो अक्टूबर भी ज्यादा दूर नहीं है।’’
पूर्व प्रधानमंत्री खान को फि़तना (फसाद) बताते हुए सनाउल्लाह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत सत्ता में लाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘चार साल तक उनकी (पीटीआई) नीतियों ने देश के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी।’’ पीएमएल-एन नेता ने कहा कि खान दावा करते थे कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जाने के बजाय खुदकुशी करना चुनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इमरान खान सरकार ही थी जिसने आईएमएफ से समझौता किया न कि हमने। पूर्व की सरकार के समझौते के कारण मुश्किलें पैदा हुई हैं।’’