फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan in trouble due to shutdown of business from India, shortage of essential medicines

भारत से व्यापार बंद करने से मुश्किल में पाकिस्तान, जरूरी दवाओं की कमी

Mon, 19 Aug 2019 02:01 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 02:01 AM IST
सार

  • पाकिस्तान ने बौखलाहट में बंद कर दिया है द्विपक्षीय व्यापार 
  • पाक के नियोक्ता महासंघ ने लगाई इमरान सरकार से अपील
  • देश में पहुंच चुके भारतीय सामान को बाजारों में पहुंचाया जाए

विज्ञापन
Pakistan in trouble due to shutdown of business from India, shortage of essential medicines
medicine

विस्तार

भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में द्विपक्षीय व्यापार बंद कर दिया था, लेकिन महंगाई की भयंकर मार झेल रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए ही यह फैसला मुश्किलें पैदा करने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के बाजारों में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


दवाओं के अलावा रोजमर्रा के जरूरी सामान की कमी के कारण अब पाकिस्तान के नियोक्ता महासंघ ने सरकार से अपील की है कि वह भारत से हवाईअड्डों या बंदरगाहों पर पहले ही पहुंच चुके सामानों को स्थानीय बाजारों तक पहुंचाने की मंजूरी दे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, महासंघ ने कहा है कि उसे आशंका है कि जीवन रक्षक दवाएं, जो भारत से कच्चे माल या तैयार रूप में आयात की जाती हैं बाजार से गायब हो सकती हैं। महासंघ ने अनुरोध किया है कि नियमों में तब तक ढील दी जाए जब तक कि आयात के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाए। 

महासंघ के उपाध्यक्ष जकी अहमद खान ने कहा कि पाकिस्तान के निर्माताओं ने भारत संग सभी व्यापार निलंबित करने के सरकार के फैसले का पूरा समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय सामान जो हवाईअड्डों या बंदरगाहों तक पहुंच गए हैं, उन्हें बाजारों में वितरित करने की छूट दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed