फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan in grip of terrorism another attack on police post in Peshawar KPK

Pakistan: आतंकवाद की गिरफ्त में पाकिस्तान, आतंकियों ने फिर पुलिस चौकी पर किया हमला

Wed, 21 Dec 2022 04:25 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 21 Dec 2022 04:25 PM IST
सार

आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। टीटीपी के पुलिस थानों पर हमलों के बाद पूरे प्रांत में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
Pakistan in grip of terrorism another attack on police post in Peshawar KPK
peshawar attack - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर में बुधवार तड़के एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोपों से लैस आतंकवादियों ने पेशावर के अचिनी इलाके में पुलिस चौकी पर हमला किया। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


बीते दिन ही दर्जनों हथियारबंद आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। टीटीपी के पुलिस थानों पर हमलों के बाद पूरे प्रांत में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में स्थिति की निगरानी की जा रही है। पुलिस पर इस तरह के हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को कम से कम 50 आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान के वाना में पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। आतंकवादी गोला-बारूद और हथियार उठा ले गए थे। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया था, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। बाकी आतंकी भागने में सफल रहे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, सोमवार को इस अशांत क्षेत्र में एक सैन्य वाहन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें कम से कम चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसी तरह, रविवार को आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले की सीमा से सटे लाकी मरवत में बरगई पुलिस थाने पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed