फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan sought global help to protect democracy; Two JUI leaders killed in Balochistan

Pakistan: लोकतंत्र की रक्षा के लिए इमरान खान ने मांगी वैश्विक मदद; बलूचिस्तान में JUI के दो नेताओं की हत्या

Sun, 02 Mar 2025 02:58 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Mar 2025 02:58 PM IST
सार

एक पत्रिका में प्रकाशित लेख में पूर्व पीएम ने पाकिस्तान में लोकतंत्र, मानवाधिकारों और क्षेत्रीय स्थिरता की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर अमेरिका से मदद का आह्वान किया है।  

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khan sought global help to protect democracy; Two JUI leaders killed in Balochistan
इमरान खान, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान ने वैश्विक नेताओं से मदद मांगी है। एक लेख में पूर्व पीएम ने पाकिस्तान में लोकतंत्र, मानवाधिकारों और क्षेत्रीय स्थिरता की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर अमेरिका से मदद का आह्वान किया है।  

विज्ञापन


एक पत्रिका में प्रकाशित लेख में पूर्व पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। साथ ही लिखा है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ आर्थिक साझेदारी, स्थिरता को बढ़ावा देने, संघर्ष और उग्रवाद को जन्म देने वाली स्थितियों को रोकने के लिए काम करेगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि लेख इमरान ने लिखा भी है या नहीं और यह पत्रिका तक कैसे पहुंचा? 
विज्ञापन


लेख में इमरान खान ने पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म होने पर चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा दौर को देश के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि मुझे जेल भेजना और मुझ पर लगे आरोप, लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति उनकी वकालत को दबाने का राजनीतिक प्रयास था। इमरान ने लिखा कि मेरा संघर्ष व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि लोकतंत्र से संबंधित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संकट से निपटने की तत्काल आवश्यकता को समझना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी प्रयासों से संसाधनों को हटाने के लिए सरकार की आलोचना की। खान ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका राजनीतिक उत्पीड़न का साधन बन गई है। 

पीटीआई के भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता:  इरफान सिद्दीकी
एक टीवी शो में विदेश मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने कहा कि पीटीआई के भविष्य को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पीटीआई गठबंधन का सुझाव दे रही है, साथ ही सविनय अवज्ञा का आह्वान कर रही है।  पत्र भेज रही है और पत्रिका में विस्फोटक लेख प्रकाशित कर रही है। 


बलूचिस्तान में दो नेताओं की हत्या
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को जमीयत उलेमा ए इस्लाम पार्टी के दो नेताओं की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथी राजनीतिक दल के स्थानीय नेता वडेरा गुलाम सरवर और मौलवी अमानुल्लाह जब खुजदार जिले के जेहरी इलाके में जा रहे थे तब बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे मौके पर भाग गए। पुलिस ने कहा कि किसी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।  

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed