फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan imran khan in crisis parliament pass resolution for action against violance in army act

Pakistan: इमरान के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों पर आर्मी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, सरकार का प्रस्ताव पास

Tue, 23 May 2023 09:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 May 2023 09:47 AM IST
सार

पाकिस्तान में सेना के पास अधिकार है कि वह नागरिकों पर भी आर्मी एक्ट या मिलिट्री कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद से लेकर फांसी की सजा का प्रावधान है। 

विज्ञापन
pakistan imran khan in crisis parliament pass resolution for action against violance in army act
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल पाकिस्तान की ससंद में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसके तहत 9 मई को हुई हिंसा के आरोपियों पर आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकेगी। बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख पहले ही दंगाईयों के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कह चुके थे। अब इस पर नागरिक सरकार ने भी मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी संसद ने दंगाईयों पर आर्मी एक्ट लगाने का किया समर्थन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने वहां की संसद में एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में 9 मई और उसके बाद हुई हिंसा की निंदा की गई और सुरक्षा बलों का समर्थन किया गया। प्रस्ताव में दंगाईयों के खिलाफ सख्त कानून जैसे आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई करने का समर्थन भी किया। सदन ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर अटूट विश्वास जताया और एकजुटता के साथ समर्थन दिया। बता दें कि पाकिस्तान में सेना के पास अधिकार है कि वह नागरिकों पर भी आर्मी एक्ट या मिलिट्री कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद से लेकर फांसी की सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन


इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भड़की थी हिंसा
बता दें कि बीती दिनों पीटीआई चीफ इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट के  मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पीटीआई और इमरान समर्थकों ने देशभर में हिंसा शुरू कर दी। इस दौरान जगह जगह आगजनी की गई और पहली बार रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय पर हमला किया। साथ ही लाहौर में कॉर्प्स कमांडर के घर में आग लगा दी गई तो फैसलाबाद में आईएसआई की इमारत में तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में आठ लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। हिंसा के चलते पाकिस्तान पूरे 72 घंटे तक हिंसा की आग में जलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के आतंक निरोधी कोर्ट ने शुक्रवार को इमरान खान को तीन मामलों में अग्रिम जमानत दे दी। बता दें कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य पीटीआई नेता नैब की जांच का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed