{"_id":"635f2fcfe0a0cf6ce00c2986","slug":"pakistan-imran-khan-clarifies-after-criticism-over-anti-army-remarks-india-don-t-misunderstand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: आलोचना के बाद बैकफुट पर इमरान, बोले- 'भारत गलतफहमी में न रहे, हम अपनी सेना के साथ'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: आलोचना के बाद बैकफुट पर इमरान, बोले- 'भारत गलतफहमी में न रहे, हम अपनी सेना के साथ'
Mon, 31 Oct 2022 01:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:27 PM IST
सार
इमरान खान ने कहा, मैं चाहता हूं कि हमारी सेना मजबूत हो, क्योंकि हमें एक मजबूत सेना की जरूरत है। उनके बयानों को गलत तरीके से समझा जा रहा है। ऐसे में भारत गलतफहमी में न रहे। हम अपनी सेना के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेना विरोधी बयानों के बाद हो रही आलोचना के कारण इमरान खान बैकफुट पर आ गए हैं। रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, सेना की संगठनात्मक आलोचना करने का उद्देश्य उसे नुकसान पहुंचाना नहीं था। हमारी पार्टी चाहती है कि पाकिस्तानी सेना पहले से ज्यादा मजबूत हो। उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा अब तक सेना की आलोचना रचनात्मक रही है।
विज्ञापन
दरअसल, इमरान खान ने लाहौर से इस्लामाबाद तक 'हकीकी आजादी मार्च' का एलान किया है। इस दौरान वह लगातार सेना और सरकार को निशाना बना रहे हैं। इमरान खान के इस कदम ने देश में राजनीतिक गतिरोध के हालात पैदा कर दिए हैं।
विज्ञापन
भारत गलतफहमी में न रहे
इमरान खान ने कहा, मैं चाहता हूं कि हमारी सेना मजबूत हो, क्योंकि हमें एक मजबूत सेना की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई आलोचना को गलत तरीके से समझा जा रहा है। ऐसे में भारत गलतफहमी में न रहे। हम अपनी सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, सेना हमारी है और मैं कभी भी इसके खिलाफ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
हम चोरों का समर्थन नहीं कर सकते
इमरान खान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सेना ने नई सरकार का समर्थन किया है। अगर सेना को लगता है कि हमें भी चोरों का समर्थन करना चाहिए, तो मुझे खेद है। मैं देश के इस कदम का समर्थन नहीं कर सकता।