फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Imran Khan beleaguered party Pakistan Tehreek-e-Insaf PTI organisational elections on March 3

Imran Khan: राजनीतिक संगठन में जान फूंकने की कवायद, तीन मार्च को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में संगठनात्मक चुनाव

Thu, 22 Feb 2024 04:40 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 Feb 2024 04:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी राजनीतिक ताकत को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। तीन मार्च को चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Pakistan Imran Khan beleaguered party Pakistan Tehreek-e-Insaf PTI organisational elections on March 3
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद सरकार गठन की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम सामने आ चुके हैं। शपथ ग्रहण की तारीख का एलान नहीं हुआ है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला लिया है। इमरान की पार्टी में आंतरिक चुनाव तीन मार्च को कराए जा सकते हैं। गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, पीटीआई के संगठनात्मक चुनाव नए सिरे से कराए जाएंगे। बता दें कि आठ फरवरी को आम चुनाव से पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने पीटीआई के आंतरिक चुनाव रद्द कर दिए थे। इमरान खान की पार्टी ने दावा किया था कि पीटीआई में संगठनात्मक चुनाव कराने पर आठ फरवरी के आम चुनाव से ध्यान भटक सकता है।
विज्ञापन


चुनाव का पूरा कार्यक्रम, मतदान कहां होगा?
आंतरिक यानी इंट्रा पार्टी चुनाव रद्द होने के कई महीने बाद अब आंतरिक चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई सदस्य शुक्रवार और शनिवार तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। अब तीन मार्च को नए सिरे से इंट्रा-पार्टी चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच 25 फरवरी तक पूरी होगी। नामांकन पर फैसला 27 फरवरी तक किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठनात्मक चुनावों के लिए मतदान इस्लामाबाद में पीटीआई के केंद्रीय सचिवालय और देश के सभी चार प्रांतों में पीटीआई कार्यालयों में होगा।
विज्ञापन


आम चुनाव 2024 के परिणाम कैसे रहे?
बता दें कि पाकिस्तान में बीते आठ फरवरी को कराए गए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। इमरान खान का समर्थन हासिल कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सबसे अधिक संख्या में जीते, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वियों ने गठबंधन कर सरकार बनाने का दावा किया। पूर्व पीएम नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ आने के बाद पीएमएल-एन और पीपीपी-पी के साथ कुछ और नेताओं ने मिलकर सरकार बनाने की पहल की है। पाकिस्तान चुनाव आयोग की तरफ से घोषित अंतिम चुनाव परिणाम के मुताबिक इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 101, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को 75 और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी को 54 सीटों पर जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed