{"_id":"65d72ba5e5c273574a03bc66","slug":"pakistan-imran-khan-beleaguered-party-pakistan-tehreek-e-insaf-pti-organisational-elections-on-march-3-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: राजनीतिक संगठन में जान फूंकने की कवायद, तीन मार्च को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में संगठनात्मक चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Imran Khan: राजनीतिक संगठन में जान फूंकने की कवायद, तीन मार्च को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में संगठनात्मक चुनाव
Thu, 22 Feb 2024 04:40 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:40 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी राजनीतिक ताकत को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। तीन मार्च को चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद सरकार गठन की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम सामने आ चुके हैं। शपथ ग्रहण की तारीख का एलान नहीं हुआ है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला लिया है। इमरान की पार्टी में आंतरिक चुनाव तीन मार्च को कराए जा सकते हैं। गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, पीटीआई के संगठनात्मक चुनाव नए सिरे से कराए जाएंगे। बता दें कि आठ फरवरी को आम चुनाव से पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने पीटीआई के आंतरिक चुनाव रद्द कर दिए थे। इमरान खान की पार्टी ने दावा किया था कि पीटीआई में संगठनात्मक चुनाव कराने पर आठ फरवरी के आम चुनाव से ध्यान भटक सकता है।
चुनाव का पूरा कार्यक्रम, मतदान कहां होगा?
आंतरिक यानी इंट्रा पार्टी चुनाव रद्द होने के कई महीने बाद अब आंतरिक चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई सदस्य शुक्रवार और शनिवार तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। अब तीन मार्च को नए सिरे से इंट्रा-पार्टी चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच 25 फरवरी तक पूरी होगी। नामांकन पर फैसला 27 फरवरी तक किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठनात्मक चुनावों के लिए मतदान इस्लामाबाद में पीटीआई के केंद्रीय सचिवालय और देश के सभी चार प्रांतों में पीटीआई कार्यालयों में होगा।
आम चुनाव 2024 के परिणाम कैसे रहे?
बता दें कि पाकिस्तान में बीते आठ फरवरी को कराए गए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। इमरान खान का समर्थन हासिल कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सबसे अधिक संख्या में जीते, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वियों ने गठबंधन कर सरकार बनाने का दावा किया। पूर्व पीएम नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ आने के बाद पीएमएल-एन और पीपीपी-पी के साथ कुछ और नेताओं ने मिलकर सरकार बनाने की पहल की है। पाकिस्तान चुनाव आयोग की तरफ से घोषित अंतिम चुनाव परिणाम के मुताबिक इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 101, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को 75 और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी को 54 सीटों पर जीत मिली।