{"_id":"62fcd26cb68cc15b035910a8","slug":"pakistan-imran-khan-and-bushra-declared-their-property-know-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan Property: कंगाली की तरफ पाकिस्तान, लेकिन इमरान खान और बुशरा के पास दौलत की कमी नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Imran Khan Property: कंगाली की तरफ पाकिस्तान, लेकिन इमरान खान और बुशरा के पास दौलत की कमी नहीं
Wed, 17 Aug 2022 05:05 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:05 PM IST
सार
सवाल उठ रहे हैं कि एक तरफ पाकिस्तान कंगाली की तरफ बढ़ रहा है वहीं इमरान जैसे नेताओं के पास संपत्ति की कमी नहीं है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में इमरान की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी(फाइल)
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने फैसलाबाद निर्वाचन क्षेत्र एनए-108 से उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र में अपनी और अपनी पत्नी बुशरा बीबी की संपत्ति की घोषणा की है। इमरान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। इमरान खान ने भाकर जिले में दो विरासत में मिले घर और 228 कनाल जमीन की भी घोषणा की, लेकिन बताया कि उनके पास कोई आभूषण नहीं हैं। बहरहाल, सवाल उठ रहे हैं कि एक तरफ पाकिस्तान कंगाली की तरफ बढ़ रहा है वहीं इमरान जैसे नेताओं के पास संपत्ति की कमी नहीं है।
विज्ञापन
11.22 करोड़ रुपये नकद दिखाए
इमरान के पास इस्लामाबाद में कांस्टीट्यूशन एवेन्यू पर एक फ्लैट और एक कमर्शियल प्लॉट भी है, जहां से उन्हें 14 लाख रुपये किराए के रूप में मिल रहे हैं। पीटीआई अध्यक्ष ने अपने चार बैंक खातों की पुष्टि की, लेकिन किसी कंपनी में निवेश नहीं किया है। उन्होंने 11.22 करोड़ रुपये नकद दिखाए। नामांकन पत्रों में इमरान ने अपने बच्चों के विवरण का जिक्र नहीं किया। नामांकन पत्रों के अनुसार, इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के नाम पाकपट्टन और ओकारा में 698 कनाल भूमि घोषित की। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम बनिगला में तीन कनाल का मकान भी घोषित किया। नामांकन पत्रों के अनुसार, इमरान की पत्नी के पास कोई आभूषण नहीं है।
विज्ञापन
इमरान की तीसरी बीवी हैं बुशरा बीबी
इमरान खान ने फरवरी 2018 में बुशरा मानेका के साथ तीसरा निकाह किया था। इससे पहले साल 1995 में जेमिमा खान और 2015 में जर्नलिस्ट रेहम खान के साथ शादी की थी। रेहम से शादी टूटने के बाद इमरान खान की मुलाकात बुशरा बीबी से हुई थी। इन्हें ‘बुशरा मानेका’ के नाम से भी जाना जाता है। बुशरा बीबी मूल रूप से दक्षिणी पंजाब की हैं और 5 बच्चों की मां भी हैं। 44 साल की बुशरा इमरान से 25 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
पिंकी पिरनी के नाम से भी जाना जाता है
बुशरा बीबी को पिंकी पिरनी के नाम से जाना जाता है। विपक्षी पार्टियां बुशरा पर पाकिस्तान की प्रथम महिला बनने के बाद से ही जादू-टोना करने का आरोप लगाती रही।
पाकिस्तान में जब राजनीतिक संकट गहराया हुआ था, तब एक महिला फरहा खान अपनी अकूत संपत्ति के लिए मीडिया की सुर्खियों में आई थी। फरहा खान इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की खास सहेली हैं। पााकिस्तानी मीडिया जियो टीवी के अनुसार, फरहा ने जनवरी से सितंबर 2021 तक 249,650 डॉलर नकद जमा किए थे।