फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan imran khan accused isi officer for killing arshad shrif in kenya

Pakistan: वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में आईएसआई का हाथ, इमरान खान ने सेना पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 07 May 2023 03:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 May 2023 03:14 PM IST
सार

पत्रकार अरशद शरीफ की बीते साल अक्तूबर में केन्या में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरशद शरीफ सेना के प्रति आलोचक थे और उन्हें इमरान खान का समर्थक माना जाता था। 

विज्ञापन
pakistan imran khan accused isi officer for killing arshad shrif in kenya
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि जिस आईएसआई अधिकारी ने उन्हें मारने की दो बार कोशिश की, उसी अधिकारी ने वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या कराई। लाहौर में एक रैली के दौरान इमरान खान ने ये आरोप लगाए। इमरान खान की रैली का वीडियो लिंक के जरिए पाकिस्तान के कई शहरों में लाइव टेलीकास्ट किया गया। 

विज्ञापन


आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर पर लगाए आरोप
रैली के दौरान इमरान खान ने कहा कि 'आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर ने मुझे दो बार मारने की कोशिश की। वही अरशद शरीफ की हत्या में शामिल है। उसी ने मेरी पार्टी के सांसद आजम स्वाती को निर्वस्त्र किया और उन्हें प्रताड़ित किया।' बता दें कि पत्रकार अरशद शरीफ की बीते साल अक्तूबर में केन्या में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरशद शरीफ सेना के प्रति आलोचक थे और उन्हें इमरान खान का समर्थक माना जाता था। 
विज्ञापन


केन्या में हुई थी अरशद शरीफ की हत्या
अरशद शरीफ पर देशद्रोह का आरोप लगा था, जिसके बाद वह पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए थे। वहां से लंदन होते हुए वह केन्या की राजधानी नैरोबी पहुंचे थे। नैरोबी में अरशद शरीफ की केन्या पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केन्या पुलिस ने कहा था कि गलत पहचान के चलते अरशद शरीफ को गोली मारी गई। अरशद की मौत पर पाकिस्तान में खूब हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान पहले भी लगा चुके हैं आरोप
इमरान खान पर भी बीते साल नवंबर में हमला हुआ था, जिसमें उनके पैर में गोली लगी थी। उस वक्त इमरान खान ने मेजर जनरल नसीर समेत प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह पर उनकी हत्या का आरोप लगाया था। इमरान खान ने लाहौर की रैली में कहा कि मेजरल जनरल फैसल नसीर पर उनकी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इमरान ने लोगों से माफिया सत्ताधारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की। 


इमरान खान की पार्टी 14 मई तक पंजाब में कई रैलियों का आयोजन करेगी। इमरान खान ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना की जाएगी तो संविधान ध्वस्त हो जाएगा और देश में कानून का राज भी खत्म हो जाएगा। इमरान खान ने बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि इस यात्रा से क्या हासिल हुआ और इससे सिर्फ देश की बेइज्जती हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed