फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Home minister Ezaz ahmad shah confess jaish-Lashkar terrorists in Pakistan

इमरान के मंत्री का कबूलनामा: पाक में हैं जैश-लश्कर आतंकी, सरकार ने खर्च किए अरबों रुपये

Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
सार

  • पाकिस्तानी गृह मंत्री ने कहा पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों पर अरबों रुपये खर्च किए
  • मंत्री ने कहा- उनके इशारे पर ही आतंकी अफगानिस्तान में लड़ रहे थे

विज्ञापन
Pakistan Home minister Ezaz ahmad shah confess jaish-Lashkar terrorists in Pakistan
पाकिस्तान गृह मंत्री एजाज अहमद शाह - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी वहीं, दूसरी तरफ उसके गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने कबूल किया है कि इमरान खान की सरकार अब जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के दहशतगर्दों को मुख्यधारा में लाएगी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर अरबों रुपये खर्च किए है। एजाज अहमद ने कहा कि पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार ने आतंकी संगठन पर अरबों रुपये खर्च किए ताकि वह मुख्यधारा में बना रहे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि ये उनेक इशारे पर ही अफगानिस्तान में लड़ रहे थे और ये उनकी जिम्मेदारी हैं कि वो उन आतंकियों को नौकरी दें, और पैसे दें।

कोई भी देश नहीं दे रहा पाकिस्तान का साथ

इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने कबूल किया कि कश्मीर पर कोई भी देश पाकिस्तान का साथ नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे पर अपने रुख से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन पाने में नाकाम रहा है। साथ ही मंत्री ने पाकिस्तान की दुनिया भर में छवि खराब करने के लिए इमरान खान और उनकी सरकार को दोषी ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज अहमद ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हम पर विश्वास ही नहीं है। जब हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगाया है और वहां के लोगों को दवाएं नहीं दे रहा है, तो दुनिया हमारी बात पर भरोसा नहीं करती है। 


लेकिन अगर भारत कोई भी बात कहता है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस पर भरोसा करता है। लेकिन दुनिया हमारी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है। मंत्री ने पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने के लिए इमरान खान के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, परवेज मुशर्रफ को भी जिम्मेदार बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed