{"_id":"63ad50370a1fd6351f11d998","slug":"pakistan-hindu-woman-raped-in-sinjhoro-skin-peeled-off-lawmaker-claimed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता, पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर खाल उधेड़ी और काट दिया गला...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता, पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर खाल उधेड़ी और काट दिया गला...
Thu, 29 Dec 2022 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:04 PM IST
सार
पाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला का कथित तौर पर सिर कलम कर दिया गया और उसकी खाल उतार दी गई। सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार जो खबर आई है वह दिल दहलाने वाली है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 40 साल की हिंदू महिला के साथ ऐसी हैवानियत की गई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला के साथ पहले कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसके बाद उसका सिर कलम कर दिया गया और बाद में उसकी खाल उतार दी गई। सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।
विज्ञापन
हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट में कहा, 40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन भी काट दिए गए। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता ने कहा कि पीड़िता के शरीर और चेहरे से चमड़ी उतारी गई थी। महिला के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट में कहा कि दया भेल 40 वर्षीय विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और दरिंदों ने पूरे सिर का मांस निकाल दिया था। उसके गांव का दौरा किया। वहां से पुलिस टीमें पहुंचीं। पीपीपी के जियाला अमर लाल भील ने दावा किया कि बुधवार को खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था और पुलिस ने महिला के परिवार से जानकारी जुटाई है। पीपीपी नेता के अनुसार, पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन