{"_id":"633e86c4dcb7f6046032c94e","slug":"pakistan-govt-issues-nationwide-alert-amid-heightened-risk-of-terror-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा, शरीफ सरकार ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा, शरीफ सरकार ने जारी किया अलर्ट
Thu, 06 Oct 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:28 PM IST
सार
पाकिस्तान सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश के लिए आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है साथ ही अधिकारियों को अत्यधिक सतर्कता बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक टीटीपी आलाकमान ने हाल ही में उसके दो कमांडरों की हत्या के बाद शहबाज सरकार से अफगानिस्तान में मुलाकात की थी। हालांकि बात नहीं बन सकी थी। जिसके बाद आतंकी खतरे की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पत्र में चार प्रांतों के सभी अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन