फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan got design of nuclear bomb from China! Pakistani scientist made shocking disclosure

Pakistan: पाकिस्तान को चीन से मिला था परमाणु बम का डिजाइन! पाक वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 20 Feb 2023 10:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 10:54 PM IST
सार

हुदाबोय ने दावा किया कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने इस डिजाइन को मलेशिया से लीबिया भिजवाने की कोशिश की थी। इस जहाज को 2003 में अमेरिका ने पकड़ लिया। जहाज पर परमाणु बम के डिजाइन मिले थे, जिन पर चीनी भाषा में लिखा हुआ था।

विज्ञापन
Pakistan got design of nuclear bomb from China! Pakistani scientist made shocking disclosure
चीन-पाकिस्तान

विस्तार

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उनके ही एक वैज्ञानिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। परमाणु वैज्ञानिक और प्रोफेसर परवेज हुदाबोय ने दावा किया है कि पाकिस्तान को परमाणु बम का डिजाइन चीन से मिला था। उन्होंने बताया, इस बात का खुलासा तब हुआ, जब अमेरिका ने पाकिस्तान के एक जहाज को पकड़ा था, जिस पर बम के डिजाइन मौजूद थे। 

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में हुदाबोय ने दावा किया कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने इस डिजाइन को मलेशिया से लीबिया भिजवाने की कोशिश की थी। इस जहाज को 2003 में अमेरिका ने पकड़ लिया। जहाज पर परमाणु बम के डिजाइन मिले थे, जिन पर चीनी भाषा में लिखा हुआ था। यह वही डिजाइन था, जिसे चीन ने 1962 में टेस्ट किया था। उन्होंने बताया, अमेरिका द्वारा पकड़े गए जहाज का नाम बीबीसी कार्गो था। 

विज्ञापन


परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानता था अमेरिका 
हुदाबोय ने बताया, उन्हें यह बात 1995 में पता चल गई थी कि चीन परमाणु कार्यक्रम में पाकिस्तान की मदद कर रहा है। यह बात अमेरिका को भी पता थी। एक घटना का जिक्र करते हुए हुदाबोय ने बताया कि मैं एटॉमिक एनर्जी कमीशन के तत्कालीन चेयरमैन मुनीर अहमद खान के अक्सर घर जाता रहता था। एक बार उन्होंने बताया कि अमेरिकी सांसदों ने उन्हें बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि पाकिस्तान चीन की मदद से परमाणु बम बना रहा है। इसके बाद उन्होंने एक कागज दिखाया और कहा कि यह वह सबूत है, जो आपको चीन से मिला है। हुदाबोय ने बताय, अमेरिकी सांसदों ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी रिपोर्ट में भी हुआ था खुलासा 
1983 की यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि चीन ने ही परमाणु कार्यक्रम में पाकिस्तान की मदद की थी और उसे पूरा ब्लूप्रिंट दिया था। बता दें, पाकिस्तान ने 1998 में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। 


परमाणु युद्ध को लेकर हो चुकी है स्टडी 
2019 में अमेरिका में कोलोराडो बौल्डर यूनिवर्सिटी और रटगर्स यूनिवर्सिटी ने, 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु जंग की आशंका जताते हुए इस नुकसान का आकलन किया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि साल 2025 तक परमाणु हथियारों की क्षमता 15 किलोटन से लेकर कुछ सौ किलो टन तक हो सकती है। अगर परमाणु युद्ध हुआ तो कम से कम 12.5 करोड़ लोग मारे जाएंगे। इससे जलवायु परिवर्तन में और इजाफा होगा, जिससे बड़ी तबाही आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed