{"_id":"60b945248ebc3e37fc050bba","slug":"pakistan-gives-its-airspace-to-american-jets-for-improve-relationships","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: रिश्ते सुधारने को पाकिस्तान ने अमेरिकी विमानों को दिया अपना एयरस्पेस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पहल: रिश्ते सुधारने को पाकिस्तान ने अमेरिकी विमानों को दिया अपना एयरस्पेस
Fri, 04 Jun 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:39 AM IST
सार
कई पत्रकारों ने कहा था कि मई के पहले हफ्ते में तालिबान के खिलाफ हुआ था पाक एयरबेस का इस्तेमाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका से अपने रिश्ते को फिर से सुधारने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। यहां अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों को जवाब देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में टॉम हुसैन के एक लेख में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान अपने संबंधों को सुधारने के लिए अमेरिका के सामने झुक गया है।
विज्ञापन
हाल में कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने मई के पहले हफ्ते में अफगानिस्तान सरकार के खिलाफ युद्ध में हेलमंड प्रांत में तालिबानियों पर बमबारी के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
पत्रकारों ने कहा कि वाशिंगटन के अनुरोध पर अमेरिकी विमानों को शमसी एयरपोर्ट को इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है, जो चीन द्वारा संचालित ग्वादर एयरपोर्ट से 400 किलोमीटर दूर है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए दिसंबर 2011 तक लगातार शमसी एयरबेस का इस्तेमाल करती रही।
उस दौरान उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय क्षेत्रों में तहरीकी तालिबान पाकिस्तान के विद्रोहियों और उसके अलकायदा सहयोगियों से लड़ाई में उसका इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान सरकार ने 2011 में अफगानिस्तान सीमा पर अमेरिकी सेना के नेतृत्व में संघर्ष में अपने 24 सैनिकों के मारे जाने के बाद सीआईए को शमसी एयर बेस छोड़ने को कह दिया था।