फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan General Elections new era begin Maryam Nawaz going Punjab province Chief Minister

Pakistan: 'पाकिस्तान में होगी नए युग की शुरुआत', पंजाब प्रांत की सीएम बनने जा रहीं मरियम ने बताईं प्राथमिकताएं

Thu, 22 Feb 2024 03:46 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 03:46 AM IST
सार

मरियम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में, 'पंजाब में एक नए युग की शुरुआत होगी।' उन्होंने कहा, 'मैंने सुरक्षित पंजाब कार्यक्रम पर काम किया है। हमें सुरक्षित शहर परियोजना का हर शहर में विस्तार करना होगा।'

विज्ञापन
Pakistan General Elections new era begin Maryam Nawaz going Punjab province Chief Minister
मरियम नवाज

विस्तार

पाकिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की जीत के बाद अब नवाज शरीफ की बेटी और पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज मुख्यमंत्री की कमान संभालने जा रही हैं। पंजाब सहित पूरे देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक महिला मुख्यमंत्री पद पर काबिज होगी।

विज्ञापन


सीएम की कुर्सी संभालने के बाद मरियम ने लोगों को धन्यवाद दिया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने का सम्मान देश की हर मां और बहन को समर्पित करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


मरियम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में, पंजाब में एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, 'मैंने सुरक्षित पंजाब कार्यक्रम पर काम किया है। हमें 'सुरक्षित शहर परियोजना' का हर शहर में विस्तार करना होगा। महिलाओं के लिए पुलिस स्टेशनों के माहौल को बेहतर बनाने के लिए हम मॉडल महिला पुलिस स्टेशन बनाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी से भी ज्यादा आबाद की मिलेगी जिम्मेदारी
बता दें कि अगर मरियम अगर सत्ता में आती हैं, तो वह पाकिस्तान के सात दशक से अधिक के इतिहास में मुख्यमंत्री के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बन जाएंगी। वह 127 मिलियन से अधिक की आबादी वाले प्रांत को संभालेंगी, जो पाकिस्तान की आधी से अधिक आबादी है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरियम ने कहा कि पंजाब की पहली मुख्यमंत्री के रूप में नामांकित होना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने इस सम्मान को बेटियों, माताओं, बहनों  को समर्पित किया।


गौरतलब है कि आठ फरवरी के आम चुनावों में क्रमशः राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा सीटों - NA-119 और PP-159 दोनों पर जीत के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed