फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan former prime minister Imran Khan cancels long march after death of woman journalist

Pakistan: इमरान खान ने लॉन्ग मार्च रोका, महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत के बाद लिया फैसला

Mon, 31 Oct 2022 07:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 07:26 AM IST
सार

पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय टीवी चैनल के रिपोर्टर सदफ नई की पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के काफिले के कंटेनर के नीचे कुचले जाने के बाद लॉन्ग मार्च को रोक दिया है। 

विज्ञापन
Pakistan former prime minister Imran Khan cancels long march after death of woman journalist
former Pak PM Imran Khan - फोटो : ANI

विस्तार

रविवार को एक कंटेनर से कुचले जाने के बाद पत्रकार की मौत के चलते पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख व पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अपने लॉन्ग मार्च को रोक दिया। 

विज्ञापन


इमरान खान ने ट्वीट किया, आज हमारे लॉन्ग मार्च के दौरान 'चैनल 5' के रिपोर्टर सदफ नईम की मौत से स्तब्ध हूं। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। मेरी प्रार्थना और संवेदना इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। आज के लिए हमने लॉन्ग मार्च को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय टीवी चैनल के रिपोर्टर सदफ नई की पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के काफिले के कंटेनर के नीचे कुचले जाने के बाद लॉन्ग मार्च को रद्द कर दिया गया। इमरान खान से एक वीडियो भी साझा किया गया है। जिसमें सदफ को लॉन्ग मार्च में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने ट्वीट किया, यह वह क्रांति हैं, जिसके बारे में मैं बात कर रहा था। हमारी हकीकी आजादी मार्च के तीसरे दिन हम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, लोग बड़ी संख्या में हमारे मार्च में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed