फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan former PM Nawaz Sharif says he was ousted in 1999 for opposing Kargil

Pakistan: 'कारगिल युद्ध का विरोध करने पर PM पद से हटा दिया', भारत के साथ संबंधों पर ये क्या बोल गए नवाज शरीफ?

Sat, 09 Dec 2023 04:30 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि  1999 में कारगिल युद्ध योजना का विरोध करने पर मुझे अपदस्थ किया गया। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे हर बार पद से हटा क्यों दिया जाता है। हमें भारत के साथ संबंधों को मधुर करने होंगे। 

विज्ञापन
Pakistan former PM Nawaz Sharif says he was ousted in 1999 for opposing Kargil
नवाज शरीफ

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ ने कारगिल युद्ध पर खुलकर बोला है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध का विरोध करने पर जनरल परवेज मुशर्रफ ने 1999 में मुझे अपदस्थ कर दिया गया था। उस दौरान मैंने भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ संबंध को प्रगाढ़ करने की बात कही थी। 
विज्ञापन


मुझे हमेशा अपदस्थ किया गया- नवाज शरीफ
एक सभा को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि मुझे समय से पहले प्रधानमंत्री के पद से क्यों हटा दिया गया था। लोगों को पता तो चले कि 1993 और 1999 में क्यों पद से हटाया गया था। मैंने कारगिल योजना का विरोध किया था, तो तत्कालीन जनरल परवेज मुशर्रफ ने मुझे ही अपदस्थ करने की योजना बना डाली। मैंने विरोध के दौरान जो बोला था, वहीं सही साबित हुआ। बता दें पाकिस्तान में अगले वर्ष फरवरी माह में आम चुनाव होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता तक नहीं था क्यों अपदस्थ किया गया। मैं बस सिर्फ यही जानना चाहता हूं कि मुझे हर बार क्यों बाहर कर दिया जाता है। साथ ही अपने भाषण के दौरान शरीफ ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री रहते भारत के दो प्रधानमंत्रियों ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाज बोले, पड़ोसियों से संबंध बनाने होंगे मधुर
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ संबंध अच्छे होने चाहिए। हमें हर मोर्च पर काम करना चाहिए। मेरे कार्यकाल में पीएम मोदी और पूर्व पीएम वाजेपयी पाकिस्तान आए थे। हमें भारत, अफगानिस्तान, ईरान के साथ भी रिश्ते सुधारने होंगे। वहीं चीन के साथ मौजूदा संबंध को ज्यादा बढ़ाना देना होगा। 


पाकिस्तान की हालत खस्ता, शहबाज शरीफ ने डिफॉल्ट होने से बचाया
रैली के दौरान अफसोस जताते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक वृद्धि के मामले में अपने पड़ोसियों से पिछड़ गया है। वहीं इमरान खान पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं अनुभवहीन व्यक्ति को देश की कमान क्यों सौंपी गई थी। इमरान खान की सरकार के दौरान ही अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हुआ। वहीं अप्रैल 2022 में शहबाज शरीफ सरकार ने सत्ता संभाली और देश को डिफॉल्ट होने से बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed