फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Foreign Ministry says Torkham border reopening will soon decide

पाकिस्तान: तोरखम सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- दोबारा खोलने पर जल्द लेंगे निर्णय

Fri, 15 Sep 2023 03:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 03:35 AM IST
सार

पाकिस्तान और अफगान सीमा बलों के बीच हाल ही में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पाकिस्तानी फ्रंटियर कोर के एक अधिकारी सहित दो लोगों घायल हो गए थे। इस कारण पाकिस्तान ने तोरखम सीमा को छह सितंबर को बंद कर दिया गया था

विज्ञापन
Pakistan Foreign Ministry says Torkham border reopening will soon decide
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच अकसर खींचतान देखी जा सकती है। तोरखम सीमा को लेकर फिलहाल दोनों देशों के बीच विवाद जारी है। विवाद के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सीमा अस्थायी है। इसे दोबारा खोलने पर आने वाले दिनों में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान और अफगान सीमा बलों के बीच हाल ही में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पाकिस्तानी फ्रंटियर कोर के एक अधिकारी सहित दो लोगों घायल हो गए थे। इस कारण पाकिस्तान ने तोरखम सीमा को छह सितंबर को बंद कर दिया गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों की मानें तो वे इस गोलीबारी का दोषी अफगानिस्तानी सीमा बलों को मानते हैं। बता दें, सीमा दोबारा खोलने के लिए दोनों देशों के सीमा सुरक्षा अधिकारियों की सितंबर में हुई बैठक बेनतीजा रही।

विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान 2020 में हुए पारगमन व्यापार समझौते पर विश्वास करता है। हम व्यापार के मामले में अफगानिस्तान की मदद करते हैं। लेकिन अफगानिस्तान को भेजा गया समान वह कभी-कभार वापस भेज देता है। वह सीमा शुल्कों और करों का भुगतान भी नहीं करता। अफगानिस्तान द्विपक्षीय प्रावधानों का दुरुपयोग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed