{"_id":"610ed9618ebc3e7b32116b0a","slug":"pakistan-foreign-ministry-says-pakistan-regrets-not-being-invited-to-discuss-afghanistan-in-unsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय: यूएनएससी में अफगानिस्तान पर चर्चा में नहीं बुलाए जाने पर पाकिस्तान को हुआ पछतावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय: यूएनएससी में अफगानिस्तान पर चर्चा में नहीं बुलाए जाने पर पाकिस्तान को हुआ पछतावा
Sun, 08 Aug 2021 12:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:35 AM IST
सार
- पाकिस्तान ने कहा, सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान पर चर्चा में हमारे शामिल होने के प्रस्ताव को किया नामंजूर
- भारत की अध्यक्षता में परिषद के 15 शक्तिशाली देशों ने अफगानिस्तान में हो रही हिंसा पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई
विज्ञापन
Foreign Ministry, Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा में नहीं बुलाए जाने पर पाकिस्तान ने पछतावा जताया है। पाकिस्तान ने कहा, पड़ोसी होने के बावजूद उसकी अनदेखी अफसोस की बात है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान पर चर्चा में हमारे शामिल होने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल झूठी धारणा को पेश करने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को उसकी बात नहीं रखने देना इसका ही नतीजा है। भारत की अध्यक्षता में परिषद के 15 शक्तिशाली देशों ने अफगानिस्तान में हो रही हिंसा पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई और पाकिस्तान को इसमें शामिल होने का न्योता नहीं दिया।
विज्ञापन
चर्चा के दौरान अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और तालिबान को छिपने के लिए सुरक्षित जगह और व रसद मुहैया करा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, अफगानिस्तान के प्रतिनिधि गलत धारणा पेश कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ माहौल कायम कर रहे हैं। हम उनके आरोपों को खारिज करते हैं।