फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan foreign minister Shah Mehmood Qureshi wrote letter to UN last week on Kashmir issue

कश्मीर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने एक हफ्ते पहले ही संयुक्त राष्ट्र को लिख दिया था खत

Tue, 06 Aug 2019 02:31 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistan foreign minister Shah Mehmood Qureshi wrote letter to UN last week on Kashmir issue
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बीते हफ्ते कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र को खत लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जम्मू-कश्मीर के विशेष अधिकार को खत्म करने के लिए जमीन तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


कुरैशी ने एक अगस्त को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को खत लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति ''बिगड़' रही है। खत में कहा गया है कि भारत एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करता है।
विज्ञापन


कुरैशी ने लिखा है, "भारत अपने संविधान के अनुच्छेद 35ए को समाप्त करने के लिए जमीन तैयार कर रहा है, इसके बाद वह अनुच्छेद 370 को रद्द करेगा।" 

बता दें भारत सरकार ने सोमवार को कश्मीर के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया, जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है। राज्यसभा में बिल पास भी हो गया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भी दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में बदलाव के किसी भी कदम का लगातार विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा, भारत का ये कदम जम्मू और कश्मीर विवाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन है, विशेष रूप से कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का। उन्होंने जमीनी स्थिति का पता लगाने के लिए कश्मीर का दौरा करने के लिए "यूएन फैक्ट-फाइंडिंग मिशन" स्थापित करने के पाकिस्तान के आह्वान को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed