{"_id":"5d6bef7a8ebc3e939e46ea34","slug":"pakistan-foreign-minister-shah-mehmood-qureshi-said-pak-is-able-to-protect-its-sovereignty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बोले, अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकता है पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बोले, अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकता है पाकिस्तान
Sun, 01 Sep 2019 10:00 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि समूचा पाकिस्तान एकजुट है और देश के स्थायित्व एवं संप्रभुता की रक्षा कर सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने यूरोपीय संघ को दो सितंबर को कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करने के पाकिस्तान के अनुरोध को मानने से रोकने की व्यर्थ कोशिश की।
विज्ञापन
भारत द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने के लिए संविधान के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
भारत ने दृढ़तापूर्वक कहा है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करना उसका अंदरूनी विषय है और उसके अंदरूनी मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने और भारत विरोधी भावनाएं भड़काने को लेकर उसने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री इमरान खान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में कश्मीर के मामले को सामने रखेंगे तो दुनिया देखेगी। उन्होंने मीडिया की इस खबर का भी खंडन किया कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
‘डॉन’ अखबार ने कुरैशी के हवाले से खबर दी है, ‘भारतीय सीमा के समीप खड़ा होकर मैं हिंदू समुदाय के साथ मोदी सरकार को चेतावनी देता हूं कि पूरा देश एकजुट है और वह देश के स्थायित्व एवं संप्रभुता की रक्षा कर सकता है।’