फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan forced to sell diplomatic property in America, advertised in newspapers for sale

Pak Finance Crisis: यूएस में राजनयिक संपत्ति बेचने को पाक मजबूर, बिक्री के लिए अखबारों में दिए विज्ञापन

Thu, 15 Dec 2022 01:43 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Amit Mandal Updated Thu, 15 Dec 2022 01:43 AM IST
सार

डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से पुष्टि की है कि यह इमारत अब बिक्री के लिए बाजार में है और इसके लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Pakistan forced to sell diplomatic property in America, advertised in newspapers for sale
अमेरिका स्थित यह इमारत बेच रहा पाकिस्तान - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अमेरिकी राजधानी में अपनी कीमती राजनयिक संपत्ति बेचने को मजबूर है। वाशिंगटन के प्रतिष्ठित आर. स्ट्रीट पर मौजूद इमारत, जो 1950 के दशक से 2000 के दशक तक दूतावास का रक्षाखंड था, अब बाजार में बिक्री के लिए तैयार है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि दूतावास की पुरानी या नई इमारत बिकने योग्य नहीं है।

विज्ञापन


इमारत अब बिक्री के लिए बाजार में
डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से पुष्टि की है कि यह इमारत अब बिक्री के लिए बाजार में है और इसके लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। दूतावास ने समाचार पत्रों में बिक्री का बाकायदा विज्ञापन दिया है और कई बोलियां प्राप्त की हैं। हालांकि अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। दूतावास ने कहा है कि उसने मूल्यांकनकर्ता से परामर्श लिया है ताकि यह आकलन किया जा सके कि उनके लिए क्या बेहतर है। यानी इमारत को ऐसे ही बेच दिया जाए या फिर रेनोवेशन के बाद। दूतावास के अधिकारी ने कहा, हम जल्दबाजी में नहीं हैं और ऐसा कोई समझौता नहीं करेंगे जिससे पाकिस्तान को नुकसान हो। मौजूदा दूतावास 2000 के दशक की शुरुआत में बनी नई इमारत में है जबकि पुराना दूतावास भारतीय दूतावास के पास मैसाचुसैट्स एवेन्यू पर शहर के केंद्र में है। हालांकि किसी ने नया दूतावास बेचने का सुझाव नहीं दिया लेकिन पुराने दूतावास की बिक्री के बारे में कुछ समय से रिपोर्ट चल रही है। इसकी कीमत 50 से 60 लाख डॉलर है। 
विज्ञापन


जीर्णोद्धार पर खर्च किए 70 लाख डॉलर
पाकिस्तान में वाशिंगटन स्थित पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार को लेकर जांच की मांग चल रही है। दरअसल इसके जीर्णोद्धार पर 70 लाख डॉलर खर्च कर दिए गए हैं जबकि आर. स्ट्रीट पर मौजूद इमारत के जीर्ण-शीर्ण होने के बावजूद इसका कभी जीर्णोद्धार तक नहीं किया गया। जीर्णोद्धार पर खर्च की गई राशि ने कई लोगों को चौंका तक दिया है। स्थानीय निवासी जीर्ण-शीर्ण इमारत को सुरक्षा खतरा मानकर इसे गिराने या जीर्णोद्धार करने के पक्ष में हैं। ऐसे में सरकार द्वारा किए गए गलत खर्च सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को भुगतान भी मुश्किल
एक पूर्व राजदूत ने डॉन अखबार को बताया कि दोनों भवन करीब 20 वर्ष से खाली पड़े हैं। दो राजदूत जलील अब्बास जिलानी और शेरी रहमान पुरानी इमारत बेचना चाहते थे लेकिन मीडिया में हंगामे के बाद वे पीछे हट गए। पूर्व राजदूत खुद खाली पड़ी इमारतों को बेचने के पक्ष में हैं क्योंकि इनकी हालत खराब है और कर्मचारियों को भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में देरी की तो इन्हें बेचना और भी मुश्किल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed