फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Floods: 100 km lake formed, fast flow of Indus river shown in satellite images

Pakistan Floods : पाकिस्तान में बाढ़ से बन गई 100 किमी की झील, उपग्रह चित्रों में दिखा सिंधु नदी का तेज प्रवाह

Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

Pakistan Floods : पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने देश में अभूतपूर्व बाढ़ के चलते यूएई की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। खाड़ी देश ने पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ डॉलर की राहत सामग्री की पहली किश्त देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Pakistan Floods: 100 km lake formed, fast flow of Indus river shown in satellite images
पाकिस्तान में बाढ़ के बाद के हालात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Pakistan Floods : पाकिस्तान में खतरनाक बाढ़ ने सिंध प्रांत में सिुधु नदी के तेज प्रवाह के चलते 100 किलोमीटर चौड़ी एक आंतरिक झील बना डाली है। यह जानकारी उपग्रह से मिले चित्र से हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक नासा के मोडिस उपग्रह सेंसर से 28 अगस्त को ली गई नई तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे भारी बारिश और सिंध नदी के उफान ने पाकिस्तान के अधिकांश हिस्से को जलमग्न कर दिया।

विज्ञापन


अंतरिक्ष से दिख रहा है कि लगभग 100 किमी चौड़ी झील बन गई है। फसल का एक बड़ा हिस्सा पानी में समा गया है। तस्वीर में दिखने वाला पानी नीले रंग में है। यहां पहले कभी मिट्टी और घास हुआ करती थी। लेकिन आज झील बन गई है। पाकिस्तानी मौसम विभाग का कहना है कि जब से उन्होंने मौसम का रेकॉर्ड रखना शुरू किया है तब से ये अब तक के सबसे खराब हालात हैं। 
विज्ञापन


देश में अब तक बारिश-बाढ़ में 1,162 लोग मारे गए हैं और 3,554 लोग घायल हो चुके हैं। सिंध और बलोचिस्तान प्रांतों में बारिश औसत से 500 प्रतिशत अधिक रही है, जिसने पूरे गांवों और खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।  इमारतें तबाह हो गई हैं और फसलें इस बाढ़ में नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मूल्य नियंत्रण के लिए भारत से व्यापार मार्ग खोलने की मांग  
पाकिस्तान में बारिश-बाढ़ के चलते बढ़ रही सब्जियों की कीमतों के बीच देश में भारत के साथ व्यापारिक मार्ग खोलने की मांग जोर पकड़ रही है। देश में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसलें नष्ट हो चुकी हैं इसलिए व्यापारिक मंडलों की मांग है कि उपभोक्ताओं की खातिर भारत से प्याज और टमाटर जैसी जरूरी चीजें आयात की जाएं। 

इनमें फैसलाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष आतिफ मुनीर, लाहौर मार्केट कमेटी के सचिव शहजाद चीमा, तहरीक-ए-इस्ताकलाल के अध्यक्ष रहमत खान वरदाग शामिल हैं। बता दें, देश में प्याज व टमाटर के दाम 400 रुपये प्रति किलो को पार कर चुके हैं।

बाढ़ पीड़ितों में फैली जलजनित बीमारियां
पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को देश में बाढ़ प्रभावित इलाकों के भीतर जलजनित बीमारियों के फैलने की सूचना दी है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों के बीच स्वच्छ पेयजल तक नहीं है। देशभर में सरकार द्वारा लगाए गए राहत शिविरों में डायरिया, चर्म रोग और आंखों में संक्रमण फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में सिंध के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में 90,000 से अधिक दस्त के मामले सामने आए हैं।


पीएम शहबाज ने रद्द की यूएई यात्रा
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने देश में अभूतपूर्व बाढ़ के चलते यूएई की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। खाड़ी देश ने पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ डॉलर की राहत सामग्री की पहली किश्त देना शुरू कर दिया है। शरीफ ने ट्वीट किया कि इस वक्त देश के साथ खड़े रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed