फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan fire in Karachi Rawalpindi Tezgam express train which killed and injured many peoples

पाकिस्तान: ट्रेन के अंदर नाश्ता बना रहा था यात्री, सिलिंडर फटने से गई 73 की जान

Thu, 31 Oct 2019 08:03 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लियाकतपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लियाकतपुर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Pakistan fire in Karachi Rawalpindi Tezgam express train which killed and injured many peoples
रावलपिंडी-तेजगाम एक्सप्रेस में आग - फोटो : Dawn

गुरुवार की सुबह खबर आई कि पाकिस्तान में लियाकतपुर शहर के पास तेजगाम ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 73 यात्रियों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलमंत्री राशिद ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा कर दी।

विज्ञापन



विज्ञापन




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की हैं। पाकिस्तानी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद ने बताया कि लगभग 40 लोगों का इलाज रहीमयार खान जिले में चल रहा है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शवों को लियाकतपुर के डीएचक्यू अस्पताल में रखवाया गया है और घायलों को इलाज के लिए बहावल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन रावलपिंडी से कराची जा रही थी। उसकी एक बोगी में कुछ यात्री अपने लिए सुबह का नाश्ता बना रहे थे तभी एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट के साथ आग लग गई। पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद ने बताया कि ट्रेन में सवार अधिकांश यात्री रायविंद में तब्लीगी जमात में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। आग लगते ही कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। 


पाकिस्तानी रेल मंत्रालय मृतकों के नाम और पहचान की सूची बना रहा है ताकि उन तक राहत राशि पहुंचाई जा सके। यह भी कहा जा रहा है कि यात्रियों के सामान की अच्छी तरह से जांच न होने की वजह से यह हादसा हुआ है। दरअसल जमात में शिरकत के लिए जा रहे यात्री अपने साथ खाने-पीने का सामान और खाना पकाने के लिए गैस-चूल्हा भी लेकर यात्रा कर रहे थे।

पाकिस्तानी रेल मंत्रालय के मुताबिक इस दुर्घटना की वजह से करीब 134 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। कई सौ यात्रियों को रायविंद रेलवे स्टेशन पर घंटों ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed