{"_id":"6154369e8ebc3e61ea17f5df","slug":"pakistan-facing-problem-to-help-taliban-without-international-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की चिंता: कैसे हो तालिबान की मदद, अब तक नहीं मिली है अतंरराष्ट्रीय मान्यता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की चिंता: कैसे हो तालिबान की मदद, अब तक नहीं मिली है अतंरराष्ट्रीय मान्यता
Wed, 29 Sep 2021 03:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:19 PM IST
सार
आर्थिक मामलों के मंत्री उमर अय्यूब खान की अध्यक्षता वाली एक बैठक में नए अफगान प्रशासन को सहयोग देने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुरुआत से तालिबान का समर्थन करने वाला पाकिस्तान इन दिनों चिंता में है। चिंता इस बात की है कि कोई भी देश तालिबान को मान्यता नहीं दे रहा है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान को तकनीकि, वित्तीय व विशेषज्ञ सहयोग मुहैया नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विश्व की मान्यता के बगैर कैस होगी मदद
अफगानिस्तान इन दिनों बड़े खाद्य संकट का सामना कर रहा है। वहां भुखमरी के हालात बन रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार उसको मदद पहुंचाना चाहती है। लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक वैश्विक स्तर पर उसे मान्यता नहीं मिलती। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, मंगलवार को आर्थिक मामलों के मंत्री उमर अय्यूब खान की अध्यक्षता वाली एक बैठक में नए अफगान प्रशासन को सहयोग देने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के साथ आर्थिक सहयोग पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सैयद फखर इमाम, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ, पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर डॉ. रजा बाकिर, जल एवं बिजली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मुजम्मिल हुसैन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। विश्वस्त सूत्रों ने अखबार को बताया कि बैठक में कहा गया कि अफगान सरकार के लिए बड़ी चुनौती अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के तुरंत बाद बड़ी संख्या में तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञों के देश छोड़कर चले जाने से पैदा रिक्तता को भरने की है।
विज्ञापन
प्रमुख संस्थानों खासतौर से तकनीकी और वित्तीय संस्थानों में विशेषज्ञों की कमी से बिजली, मेडिकल और वित्तीय सुविधाएं जैसी आवश्यक सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है।अय्यूब ने अफगानिस्तान में मौजूदा हालात के संदर्भ में द्विपक्षीय आर्थिक सहायता पर जोर दिया। मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि सरकार अफगानिस्तान के लोगों की उनकी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से निपटने में मदद करना चाहती है।