फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Election Commission to announce verdict in Toshakhana disqualification case against imran khan today

Pakistan: इमरान की अयोग्यता को लेकर आज फैसला सुनाएगा पाक चुनाव आयोग, गलत तरह से उपहार बेचने का लगा है आरोप

Fri, 21 Oct 2022 02:42 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 02:42 AM IST
सार

सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सांसदों की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया था कि इमरान खान ने तोशाखाना से अधिकांश सामान बिना भुगतान के ले गए। 

विज्ञापन
Pakistan Election Commission to announce verdict in Toshakhana disqualification case against imran khan today
इमरान खान(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व पाक पीएम इमरान खान के अयोग्यता मामले को लेकर सुनवाई कर रहा पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। पाकिस्तान के चुनाव अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ दायर तोशाखाना अयोग्यता मामले में फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मामले की सुनवाई के बाद 19 सितंबर को कार्यवाही के समापन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के सांसदों की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया था कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने तोशाखाना से अधिकांश सामान बिना भुगतान के ले गए। उन्होंने कथित तौर पर खुद से लिए गए उपहारों का खुलासा नहीं किया और अपने बयानों में जानकारी छुपाई। 
विज्ञापन


वहीं इसके मद्देनजर ईसीपी की एक अधिसूचना के अनुसार, फैसला शुक्रवार स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।  आयोग ने सभी संबंधित पक्षों और उनके वकीलों को इस्लामाबाद में अपने सचिवालय में चुनावी अधिकारियों के सामने पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इस्लामाबाद पुलिस को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें बताया गया फैसला आने के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे दिन अंदर और बाहर सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। इसमें जोर देकर कहा गया था कि सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था खासकर ईसीपी सचिवालय भवन के अंदर की जाए।

2018 में सत्ता में आए इमरान खान को आधिकारिक यात्राओं के दौरान अमीर अरब शासकों से महंगे उपहार मिले, जो तोशाखाना में जमा किए गए थे। बाद में उन्होंने उसे प्रासंगिक कानूनों के अनुसार रियायती मूल्य पर खरीदा और उसे भारी मुनाफे पर बेच दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने सुनवाई के दौरान ईसीपी को बताया कि राज्य के खजाने से खरीदे गए उपहारों की बिक्री से 21.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर लगभग 58 लाख रुपये प्राप्त हुए। 


उपहारों में, एक महंगी कलाई घड़ी, कफलिंक की एक जोड़ी, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियाँ शामिल थीं। इमरान खान के विरोधी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने आयकर रिटर्न में बिक्री दिखाने में विफल रहे। याचिका में मांग की गई थी कि उन्हें पाकिस्तान के संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed