{"_id":"5e9ed0368ebc3e9041593edd","slug":"pakistan-edhi-foundation-head-faisal-edhi-tests-positive-for-coronavirus-recently-met-pm-imran-khan-in-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन कोरोना संक्रमित, हाल ही में पाक पीएम इमरान से की थी मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन कोरोना संक्रमित, हाल ही में पाक पीएम इमरान से की थी मुलाकात
Tue, 21 Apr 2020 04:21 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 21 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
पाक पीएम को चेक सौंपते फैसल ईदी
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान में ईदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईदी के बेटे फैसल ईदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी। गौरतलब हो कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। दुनिया का हर देश इस वायरस की चपेट में हैं। पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस से हालात बेहद खराब है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, जाने-माने समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईदी के बेटे फैसल ईदी में 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान के साथ बैठक के बाद से ही कोरोना के लक्षण दिखाई देना शुरू हो गए थे। वर्तमान में वह ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
फैसल ईदी के बेटे साद ईदी ने कहा कि उनमें चार दिनों तक लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद उनकी जांच की गई, जिसमें वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। साद ने बताया कि वर्तमान में उनके पिता इस्लामाबाद में हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने बताया कि फैसल को किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है और वह खुद से ही एकांतवास में चले गए हैं।
विज्ञापन
फैसल ईदी ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें कोरोना वायरस राहत कोष में दान के लिए एक करोड़ रुपये का चेक दिया था। अभी तक यह ज्ञात नहीं हुआ है कि क्या प्रधानमंत्री इमरान की भी जांच की जाएगी। बता दें कि ईदी फाउंडेशन की स्थापना स्वर्गीय अब्दुल सत्तार ईदी ने की थी और यह देश का प्रमुख दान संगठन है।
पाकिस्तान में अब तक 9505 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 197 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की समस्याओं का पूरी तरह से संज्ञान ले रही है और प्रांतीय सरकारों के सहयोग से उनके मुद्दों को हल करने के प्रयास कर रही है।
Social worker and head of Edhi Foundation, Faisal Edhi has tested positive for #COVID19, currently under isolation at a hospital in Islamabad: Pakistan media
— ANI (@ANI) April 21, 2020
