फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: earthquake in Baluchistan, 80 houses damaged

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 80 घर ढहे, 200 से अधिक परिवार बेघर

Sat, 07 May 2022 05:07 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: Amit Mandal Updated Sat, 07 May 2022 05:07 PM IST
सार

5.2 की तीव्रता के भूकंप से खुजदार जिले में कम से कम 80 घर ढह गए जिससे 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए।

विज्ञापन
Pakistan: earthquake in Baluchistan, 80 houses damaged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भूकंप से बड़ी तबाही हुई है। यहां 5.2 की तीव्रता के भूकंप से खुजदार जिले में कम से कम 80 घर ढह गए जिससे 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए। डॉन अखबार ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र औरनाजी के पास था। भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 11.55 बजे महसूस किए गए।

विज्ञापन


आधे मिनट तक आए झटके 
अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटके आधे मिनट तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खुले में भाग गए। बड़े झटकों के बाद इलाके में थोड़े-थोड़े अंतराल में झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


खुजदार के उपायुक्त, रिटायर्ड मेजर इलियास किबजई ने डॉन को बताया कि औरनाजी का एक विशाल क्षेत्र भूकंप से प्रभावित हुआ है। भूकंप से 80 से ज्यादा घर जमीदोंज हो गए जबकि करीब 260 घरों में बड़ी दरारें आई हैं। ज्यादातर मकान कच्चे थे। भूकंप से वाध तहसील के नाल, जमरी, बारंग और नाचकन सोनारो लाठी गांवों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी की जान नहीं गई 
किबजई ने बताया कि सौभाग्य से भूकंप के कारण किसी की जान नहीं गई, क्योंकि ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में अपने घरों से बाहर थे। जो लोग घरों में थे वो फौरन बाहर भाग गए।  उन्होंने कहा कि भूकंप से 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए। भूकंप की सूचना के तुरंत बाद प्रभावित लोगों के लिए टेंट, चादर, खाद्य सामग्री और पीने के पानी सहित राहत सामग्री भेजी गई। बचाव और राहत टीमों को प्रभावित गांवों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि ये घर पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि हमने दवाओं के साथ स्वास्थ्य टीम भेजी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed