{"_id":"6307d81ee1c3f42b076713d9","slug":"pakistan-dissatisfied-in-brahmos-missile-miss-case-said-indias-action-is-insufficient","type":"story","status":"publish","title_hn":"BrahMos Missile : ब्रह्मोस मिसाइल 'चूक' मामले में पाकिस्तान असंतुष्ट, बोला- भारत की कार्रवाई नाकाफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
BrahMos Missile : ब्रह्मोस मिसाइल 'चूक' मामले में पाकिस्तान असंतुष्ट, बोला- भारत की कार्रवाई नाकाफी
Fri, 26 Aug 2022 01:44 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brahmos missile
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BrahMos Missile : पाकिस्तान ने नौ मार्च को दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल गिरने की घटना पर भारत की कार्रवाई को ‘अपर्याप्त’ बताते हुए खारिज कर दिया और इस मामले में साझा जांच की मांग की। बता दें, भारत ने घटना की उच्चस्तरीय जांच में जिम्मेदार भारतीय वायुसेना के तीन अफसर बर्खास्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश ने उसके क्षेत्र में सुपरसोनिक मिसाइल दागे जाने की घटना के संबंध में भारत की घोषणा व इस घटना के लिए जिम्मेदार तीन अफसरों की सेवाएं खत्म करने के निर्णय के बारे में पढ़ा है। लेकिन उसने कहा कि पाकिस्तान इस गैर-जिम्मेदाराना मामले को भारत द्वारा बंद करने को सिरे से खारिज करता है और साझा जांच की अपनी मांग को दोहराता है।
विज्ञापन
उसने कहा, घटना के बाद भारत द्वारा उठाए गए कदम और इसके बाद निकले निष्कर्ष एवं तथाकथित ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ द्वारा दी गई सजा अपेक्षा के अनुरूप पूरी तरह से असंतोषजनक, कम और अपर्याप्त है। उसने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान के सवालों का जवाब भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
संयम दिखाने का दावा
पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा, नौ मार्च को भारत के गैर जिम्मेदाराना कदम ने पूरे क्षेत्र की शांति व सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था। लेकिन दावा किया कि पाकिस्तान ने अनुकरणीय संयम दिखाया, जो उसकी प्रणालीगत परिपक्वता और एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में शांति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।