फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Dispute over tree-cutting between two groups in Nowshera district seven killed in shootout

Pakistan: नौशेरा जिले में पेड़ काटने को लेकर दो गुटों में विवाद, गोलीबारी में सात लोगों की मौत

Tue, 12 May 2026 03:46 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 12 May 2026 03:46 PM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिले में पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई। घटना में सात लोगों की मौत हुई और तीन घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pakistan Dispute over tree-cutting between two groups in Nowshera district seven killed in shootout
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में हुई। यह जिला राजधानी पेशावर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इलाके में पेड़ काटने को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह झड़प हुई। पुलिस ने घटना में सात लोगों के मारे जाने और तीन के घायल होने की पुष्टि की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के इलाकों से भारी संख्या में पुलिस बल नौशेरा जिले में भेजे गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed