{"_id":"5f6cf6bad05a9d61924301b0","slug":"pakistan-declares-elections-in-gilgit-baltistan-despite-indias-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के विरोध करने पर भी पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में किया चुनाव का एलान ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के विरोध करने पर भी पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में किया चुनाव का एलान
Fri, 25 Sep 2020 01:12 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arif alvi
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने गिलगिट-बाल्टिस्तान (जीबी) में एक बार फिर विधानसभा चुनाव का एलान किया है। यहां 15 नवंबर को चुनाव होने हैं। हालांकि भारत यहां पाकिस्तान के विधानसभा चुनाव कराने की पहल पर आपत्ति जता चुका है। भारत का कहना है कि रणनीतिक रूप से गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है।
विज्ञापन
15 नवंबर को 24 विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव
राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी द्वारा बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि गिलगिट-बाल्टिस्तान में विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 57 (1) के तहत गिलगित-बाल्टिस्तान में 15 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। इससे पहले यहां चुनाव 18 अगस्त को होने थे। 16 सितंबर को विपक्षी नेताओं और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बीच एक बैठक में चर्चा के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण-विकसित प्रांत का दर्जा देने के लिए सूचित परामर्श के बीच चुनाव की तारीख की घोषणा की गई है।
विज्ञापन