फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan decides to let Narendra Modi’s aircraft fly over its airspace to Bishkek

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर बिश्केक जाएंगे पीएम मोदी, इमरान सरकार ने दी अनुमति

Tue, 11 Jun 2019 05:39 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Jun 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistan decides to let Narendra Modi’s aircraft fly over its airspace to Bishkek

पाकिस्तान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि वह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने की खातिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देगा।

विज्ञापन


शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 13-14 जून को होने वाली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी हिस्सा लेना है।

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। उसके बाद से पाकिस्तान ने 11 में से सिर्फ दो रास्ते खोल रखे हैं जो दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजरते हें।
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था कि वह किर्गिस्तान के बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने पीटीआई से इसकी पुष्टि की कि इमरान खान सरकार ने बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने के भारत सरकार के अनुरोध को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा। नागर विमानन प्राधिकरण को भी निर्देश दिया जाएगा कि वह एयरमेन को सूचित कर दे।’  साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत शांति वार्ता करने की उसकी पेशकश स्वीकार करेगा।


गौरतलब है कि बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपना वायु क्षेत्र (एयर स्पेस) बंद कर दिया था। इसी बीच भारत ने पाक से अनुरोध किया कि किर्गिस्तान से बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अपने वायु क्षेत्र गुजरने दें। 

तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विमान को दी थी विशेष अनुमति

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने 21 मई को तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विमान को किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ विदेष मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए पाक वायु क्षेत्र से सीधे उड़ान भरने की विशेष अनुमति दी थी। दरअसल, दक्षिण पाकिस्तान में दो मार्गों के अलावा पड़ोसी देश का वायु क्षेत्र वाणिज्यिक विमानों के लिए अब भी बंद है।



भारतीय वायु सेना ने 31 मई को घोषणा की थी कि बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय वायु क्षेत्र पर लगाए सभी अस्थाई प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। हालांकि जब तक पाकिस्तान अपना वायु क्षेत्र नहीं खोलता तब तक इससे किसी भी वाणिज्यिक एयरलाइन को फायदा मिलने की संभावना नहीं है। बता दें कि पाकिस्तानी वायु क्षेत्र के बंद होने से एयर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed