फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan cypher case pti imran khan shah mahmood qureshi bail application rejected

Pakistan: इमरान खान को एक और झटका, गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में जमानत अर्जी खारिज

Thu, 14 Sep 2023 08:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Sep 2023 08:14 PM IST
सार

गौरतलब है कि इस मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहले ही इमरान खान की सजा को निलंबित कर चुका है लेकिन इसके बावजूद इमरान खान जेल में हैं। 

विज्ञापन
pakistan cypher case pti imran khan shah mahmood qureshi bail application rejected
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में (सिफर मामले) जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को राहत देने से इनकार कर दिया और जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उन्हें खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


26 सितंबर तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
बता दें कि इमरान खान और शाह महमूद  कुरैशी पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए गोपनीय दस्तावेज को गलत तरीके से अपने पास रखा और उसका दुरुपयोग किया। इसके लिए इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को आधिकारिक गोनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया। गौरतलब है कि इस मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहले ही इमरान खान की सजा को निलंबित कर चुका है लेकिन इसके बावजूद इमरान खान जेल में हैं। पिछले महीने इस मामले में इमरान खान की रिमांड 14 दिनों के लिए 13 सितंबर तक बढाई थी। 
विज्ञापन


क्या है गोपनीय दस्तावेज लीक मामला (Cypher Case)
पिछले साल मार्च में इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले एक जनसभा के दौरान इमरान खान ने जेब से एक कागज निकालकर लहराया था और दावा किया था कि उनकी सरकार गिराने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है। आरोप है कि बीते साल मार्च में वॉशिंगटन से पाकिस्तान स्थित दूतावास में एक केबल भेजा गया था, जो लीक हो गया और इमरान खान ने कथित तौर पर उसे ही जनसभा के दौरान लहराया था। हालांकि बाद में पूछताछ के दौरान इमरान खान ने गोपनीय दस्तावेज के रैली में लहराने से इनकार किया था। इमरान ने ये भी कहा कि उनसे वह गोपनीय दस्तावेज गुम हो गया है और उन्हें याद नहीं आ रहा है कि उन्होंने उसे कहां रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed