फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Crisis After oil flour and sugar also hit by inflation Pakistani currency fell against the dollar

पाकिस्तान: और बिगड़े हालात, तेल के बाद आटा-चीनी पर भी महंगाई की मार

Sun, 18 Jul 2021 06:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Jul 2021 06:23 AM IST
सार

  • डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा 64 पैसे गिरी, घी-मक्खन के दाम भी बढ़े
  • यूटिलिटी स्टोर्स कॉर्पोरेशन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और मौजूदा बाजार कीमतों के बीच अंतर भी बढ़ गया है। इसके चलते पहले से महंगाई से बेहाल जनता अब और खस्ताहाल हो गई है

विज्ञापन
Pakistan Crisis After oil flour and sugar also hit by inflation Pakistani currency fell against the dollar
पाकिस्तान में महंगाई की मार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आयात भुगतान की अधिक मांग के कारण डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा 64 पैसे गिर गई। इस तरह पाक रुपया डॉलर के मुकाबले 0.40 फीसदी कमजोर हो गया। इसका असर यह हुआ कि पेट्रोल के बाद पाकिस्तान के बिगड़े आर्थिक हालात में घी, चीनी, गेहूं का आटा और खाने पीने की अधिकांश चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन


द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने पाकिस्तानी यूटिलिटी स्टोर्स कॉर्पोरेशन (यूएससी) में इन दैनिक चीजों के दामों में वृद्धि की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयात के लिए अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने के चलते अंतरबैंक बाजार में रुपया गुरुवार को ही 159.30 के मुकाबले 159.94 पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान इसमें 64 पैसे की गिरावट आई।
विज्ञापन


हालात ये हैं कि यूएससी में चीनी की कीमत 68 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 85 रुपये प्रति किलो, घी (मक्खन) 170 रुपये से 260 रुपये प्रति किलो और गेहूं का आटा 850 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 950 रुपये प्रति बैग हो गया है। यूटिलिटी स्टोर्स कॉर्पोरेशन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और मौजूदा बाजार कीमतों के बीच अंतर भी बढ़ गया है। इसके चलते पहले से महंगाई से बेहाल जनता अब और खस्ताहाल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
इससे पहले बृहस्पतिवार को इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5.40 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 2.54 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। डॉन ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने कीमतों में वृद्धि की है। अभी तक पेट्रोल की नई कीमत 118.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 116.5 रुपये प्रति लीटर होगी।

केरोसिन व एलडीओ भी उछले
पाक में मिट्टी के तेल और हल्के डीजल तेल (एलडीओ) की कीमतें क्रमश: 1.39 रुपये और 1.27 रुपये बढ़ी हैं। अब देश में केरोसिन की नई कीमत 87.14 व एलडीओ की 84.67 रुपये होगी। राजनीतिक मामलों पर पीएम के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण की सिफारिशों के अनुरूप कीमतें न बढ़ाकर जनता को बड़ी राहत दी है।


चीनी व कपास आयात को मंजूरी
समिति ने यूएससी द्वारा सब्सिडी के प्रावधान को युक्तिसंगत बनाने के लिए तीन जरूरी चीजों की कीमतों में संशोधन को मंजूरी दी। वित्त और राजस्व मंत्री शौकत तारिन ने समिति की बैठक की अध्यक्षता की। समिति ने दो लाख टन चीनी के आयात, कपास और चावल की फसलों के लिए डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी और पाकिस्तान के व्यापार निगम द्वारा दो लाख कपास गांठों की खरीद को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed