फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court orders 10-year jail term for 166 members of Imran Khan's party News In Hindi

Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के 166 नेताओं को दस साल की सजा, पीटीआई ने बताया राजनीतिक साजिश

Thu, 31 Jul 2025 06:14 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 166 नेताओं को 9 मई 2023 को आईएसआई भवन और सैन्य ठिकानों पर हमले के मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई है। इनमें नेशनल असेंबली और सीनेट के नेता प्रतिपक्ष उमर अयूब, शिबली फराज, ज़रताज गुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Pakistan court orders 10-year jail term for 166 members of Imran Khan's party News In Hindi
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (पीटीआई) के 166 नेताओं और कार्यकर्ताओं को दस-दस साल की सजा सुनाई है। इन नेताओं में नेशनल असेंबली और सीनेट के विपक्षी नेता भी शामिल हैं। यह सजा नौ मई 2023 को आईएसआई बिल्डिंग और सैन्य ठिकानों पर हमले के मामले में दी गई है। उस दिन इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी समर्थकों ने सेना के कई ठिकानों, जैसे जिन्ना हाउस (लाहौर), मियांवाली एयरबेस, रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद की आईएसआई बिल्डिंग पर हमला किया था।

विज्ञापन


कौन-कौन से वरिष्ठ नेता हैं शामिल
सजा पाने वालों में नेता प्रतिपक्ष उमर अयूब, सीनेट में नेता प्रतिपक्ष शिबली फराज, जरताज गुल और हमीद रजा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अदालत ने फैसलाबाद में पुलिस स्टेशन पर हमले के एक अन्य मामले में भी 58 लोगों को 10 साल की सजा सुनाई। कुल मिलाकर अब तक 14 सांसद अयोग्य ठहराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: पीएम शरीफ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को 'ऐतिहासिक' बताया, ट्रंप की भारत को चिढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने फैसले को बताया राजनीतिक साजिश
पीटीआई ने अदालत के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही कहा कि इससे पार्टी के नेताओं को संसद और सीनेट से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष गोहर अली ने कहा कि वे इस फैसले को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अप्रैल 2022 में भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराकर पद से हटाया गया था और अगस्त 2023 से वे जेल में हैं। उनके भतीजे हसन खान को भी सेना की अदालत ने दस साल की सजा दी है।

ये भी पढ़ें:- China: भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 44 लोगों की मौत, नौ लापता; सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 80000 से ज्यादा लोग

बेटे भी आएंगे प्रदर्शन में
इमरान की बहन अलीमा खान ने कहा है कि उनके बेटे सुलेमान और कासिम 5 अगस्त से शुरू हो रहे पीटीआई के देशव्यापी प्रदर्शन में हिस्सा लेने पाकिस्तान आएंगे। इस पर पंजाब सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने कोई हिंसक प्रदर्शन किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed