फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court grants permission to Imran Khan to speak to his sons Latest News Update

Imran Khan: पाकिस्तान की कोर्ट से इमरान खान को राहत, बेटों से बात करने की इजाजत मिली

Thu, 31 Aug 2023 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 08:51 PM IST
सार

इमरान खान पर आरोप है कि बीते साल एक रैली के दौरान इमरान खान ने सरकारी गोपनीय दस्तावेज लहराया था। हालांकि, पूछताछ के दौरान इमरान खान ने जांच एजेंसियों के सामने कबूला है कि उनसे वह दस्तावेज गुम हो गया है। तोशाखाना मामले में इमरान खान बीती  5 अगस्त से पंजाब की अटक जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Pakistan court grants permission to Imran Khan to speak to his sons Latest News Update
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने बेटों से बात करने की अनुमति दे दी। 70 साल के इमरान फिलहाल अटक जेल में बंद हैं। इमरान ने न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन के समक्ष एक याचिका दायर कर अपने बेटों सुलेमान खान और कासिम खान से फोन पर बात करने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस जुल्करनैन ने याचिका को मंजूरी दे दी और जेल अधिकारियों को कानून के अनुसार आवेदक और उसके बेटों के बीच टेलीफोन के जरिए बातचीत की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन पहले जस्टिस जुल्करनैन ने बुधवार को राज्य के रहस्यों के कथित खुलासे से जुड़े एक मामले में इमरान की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक बढ़ा दी थी। इस वजह से भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के बावजूद इमरान जेल से रिहा नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


इमरान खान पर आरोप है कि बीते साल एक रैली के दौरान इमरान खान ने सरकारी गोपनीय दस्तावेज लहराया था। हालांकि, पूछताछ के दौरान इमरान खान ने जांच एजेंसियों के सामने कबूला है कि उनसे वह दस्तावेज गुम हो गया है। तोशाखाना मामले में इमरान खान बीती  5 अगस्त से पंजाब की अटक जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यी पीठ ने इमरान खान की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, आदेश के बावजूद इमरान खान की रिहाई नहीं हो सकी, क्योंकि गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में अदालत ने इमरान खान को जेल में ही रखने और बुधवार को सुनवाई के दौरान पेश करने का आदेश दिया था। 

क्या है मामला
गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में ही इमरान खान के करीबी सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी हिरासत में हैं। इमरान खान पर देश के खुफिया कानून का उल्लंघन का आरोप है। बीते साल मार्च में जब इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी तो एक रैली में इमरान खान ने अपनी जेब से एक कागज निकालकर रैली में लहराया।


आरोप है कि वह कागज सरकारी गोपनीय दस्तावेज था। इमरान खान ने दावा किया था कि उनकी सरकार गिराने के लिए 'अंतरराष्ट्रीय साजिश' रची जा रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान इमरान खान ने इस बात से इनकार किया है कि जो कागज उन्होंने रैली में लहराया था, वह कोई सरकारी गोपनीय दस्तावेज था। इमरान खान ने ये भी कहा कि उनसे वह कागज खो गया है और उन्हें याद नहीं आ रहा है कि उन्होंने इसे कहां रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed