फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court grants bail to Hindu priests accused of making offensive remarks against Sikh leaders

अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हिंदू पुजारियों को मिली जमानत

Fri, 20 Sep 2019 12:32 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 20 Sep 2019 12:32 AM IST
सार

  • सिख समुदाय के 10 धार्मिक नेताओं के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
  • इस घटना से सिख समुदाय के लोग भड़क गए थे

विज्ञापन
Pakistan court grants bail to Hindu priests accused of making offensive remarks against Sikh leaders

विस्तार

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने सिख समुदाय के धार्मिक नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए चार हिंदु पुजारियों को जमानत दे दी।

विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट लतिफ शाह ने चारों पुजारियों शिवनाथ शर्मा, सूरज कुमार, राम प्रकाश और कवल नाथ शर्मा को रिहा करने का आदेश दिया। इन पुजारियों को पेशावर पुलिस ने सिख धार्मिक नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


इस घटना से सिख समुदाय के लोग भड़क गए थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुजारियों ने सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के 10 धार्मिक नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशावर शहर के काबुली बाजार स्थित गुलफत हुसैन शहीद पुलिस स्टेशन में 22 अगस्त को चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। 23 अगस्त को पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पंडितों ने कोर्ट में फिर से जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए उनकी रिहाई का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed