फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan controls Taliban appointments: Kandhar hijack plotter son is defence minister of Afghanistan

तालिबान पर पाकिस्तान का कंट्रोल: कंधार हाईजैक के मास्टरमाइंड के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब को बनाया रक्षा मंत्री

Thu, 09 Sep 2021 08:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Sep 2021 08:53 AM IST
सार

मुल्ला मोहम्मद याकूब तालिबान के पहले नेता और संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा है। मुल्ला उमर जो कि IC-814 हाईजैकिंग का मास्टरमाइंड था और पाकिस्तान के इशारे पर काम करता था।

विज्ञापन
Pakistan controls Taliban appointments: Kandhar hijack plotter son is defence minister of Afghanistan
तालिबान

विस्तार

अफगानिस्तान में भले ही तालिबान की सरकार बन गई हो लेकिन इसे कंट्रोल पाकिस्तान ही कर रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस नई सरकार में अधिकतर मंत्रियों का नाम आतंकियों की सूची में शामिल है। इनमें से एक नाम है मुल्ला मोहम्मद याकूब जिसे अफगानिस्तान का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। मुल्ला मोहम्मद याकूब तालिबान के पहले नेता और संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा है। मुल्ला उमर जो कि IC-814 हाईजैकिंग का मास्टरमाइंड था और  इस हाईजैकिंग को पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन हासिल था। 

विज्ञापन


बता दें कि 24 दिसंबर 1999 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अपने साथियों को रिहा करवाने के लिए इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को हाईजैक कर लिया था और इसे मुल्ला उमर ही ऑपरेट कर रहा था।  इस फ्लाइट में 176 यात्री सवार थे, जिन्हें हाईजैकर्स ने 7 दिनों तक बंधक बनाए रखा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब विमान कंधार पर पहुंचा तो तालिबानी आतंकियों ने विमान को चारों ओर से टैंकों से घेर लिया था। जब भारत ने हाईजैकरों से निपटने के लिए सैन्य कार्रवाई करनी चाही तो तालिबान और मुल्ला उमर ने अनुमति नहीं दी। अब इसी मुल्ला उमर का बेटा मुल्ला मोहम्मद याकूब अफगानिस्तान का रक्षा मंत्री होगा।


मुल्ला याकूब का रहा है काला इतिहास 
महज 30 साल के मुल्ला याकूब ने व्यक्तिगत रूप से हाल के सशस्त्र अभियान का नेतृत्व किया और पहले जिलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर कब्जा करना शुरू किया, और फिर देश भर के प्रांतों पर कब्जा करने का फैसला किया। मुल्ला याकूब के करीबी लोगों ने द न्यूज को बताया कि वह ऑपरेशन के दौरान कम सोता था और दवाओं पर निर्भर था। तालिबान के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने तब उन्हें बहुत अधिक तनाव न लेने की सलाह दी थी। 

तालिबान की 33 मंत्रियों की सरकार में 14 आतंकी 
तालिबान की 33 मंत्रियों की सरकार में 14 आतंकी हैं। कई उपमंत्री और गवर्नर भी इनमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद, उसके दोनों उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और मौलवी अब्दुल सलाम हनफी जैसे कई नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काली सूची में शामिल हैं। वहीं अमेरिकी इनामी  सूची में भी इनके नाम हैं। रक्षामंत्री मुल्ला याकूब, विदेश मंत्री मुल्ला अमीर खान मुत्तकी और डिप्टी शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई भी आतंकियों में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed