फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan confirms airstrikes targeting militants hideouts in Afghanistan Kabul terms it brutal act news in hin

Pakistan: पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की पुष्टि, काबूल ने की हमले की निंदा

Thu, 26 Dec 2024 07:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Dec 2024 07:25 PM IST
सार

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक प्रेस ब्रीफिंग में इस हमले को लेकर कहा कि खुफिया जानकारी के बाद अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों अभियान चलाया।

विज्ञापन
Pakistan confirms airstrikes targeting militants hideouts in Afghanistan Kabul terms it brutal act news in hin
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि की कि उन्होंने अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। अफगानिस्तान ने इन हमलों की निंदा की और कहा कि इस तरह की मनमानी कार्रवाई किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक प्रेस ब्रीफिंग में इस हमले को लेकर कहा, "खुफिया जानकारी के बाद अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों अभियान चलाया।" उन्होंने कहा कि इस अभियान को पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए अंजाम दिया गया। प्रवक्ता ने कहा, "अफगानिस्तान के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए हमेशा बातचीत को प्राथमिकता दी गई है। हम अफगानिस्तान की अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं।" उन्होंने बताया कि इन अभियानों की तैयारी बेहद सावधानी से की जाती है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा
इससे पहले सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के चार ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में कई आतंकी मारे गए। इस मामले में तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और कुछ अन्य नेताओं ने भी पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की। उन्होंने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। हाई काउंसिल फॉर नेशनल रिकॉनसिलिएशन के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा कि पक्तिका प्रांत पर पाकिस्तान के हवाई हमले अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह हमला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। खासकर पाकिस्तान में तालिबान के आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि अफगानिस्तान में तालिबान इन आतंकवादियों को पनाह दे रहा है जबकि अफगान तालिबान इस आरोप से इनकार करता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed