{"_id":"5d1f3f038ebc3e3c914d450a","slug":"pakistan-completes-80-percent-construction-work-on-kartarpur-corridor-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया: इंजीनियर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया: इंजीनियर
Fri, 05 Jul 2019 05:43 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर गलियारे पर शून्य रेखा से गुरूद्वारा साहिब तक पाकिस्तान 80 फीसदी काम पूरा कर चुका है। इस परियोजना पर काम कर रहे एक वरिष्ठ इंजीनियर ने भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच इस विषय पर एक पखवाड़े में होने वाली बैठक से पहले यह जानकारी दी।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि इंजीनियर ने बाकी काम निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाने उम्मीद जतायी है। उनका बयान इस मायने में अहम है कि भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वाघा बॉर्डर के पाकिस्तान वाले हिस्से में 14 जुलाई को बैठक होने वाली है।
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जब दोनों पक्षों के बीच बैठक होगी तब भारत गलियारे से संबंधित मुद्दों पर मतभेद सुलझाने का प्रयास करेगा। खबर के अनुसार करतारपुर गलियारे पर शून्य रेखा से गुरूद्वारा साहिब तक 80 फीसद से अधिक काम हो चुका है जिसमें मुख्य मार्ग, पुल, भवन निर्माण आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इंजीनियर कासिफ अली ने कहा, "हमें टाइल्स लगाने हैं और इसके लिए पहले ही ऑर्डर दिया जा चुका है। काम 2-3 हफ्ते में शुरू हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि विशेष प्रकार के सफेद मार्बल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है क्योंकि इसका इस परियोजना में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है।