फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan coalition May 9 Mob Violence Dark Day in history severely tarnished image

Pakistan: सत्ताधारी गठबंधन बोला- 9 मई की हिंसक घटना इतिहास का काला दिन; पाकिस्तान की छवि को लगा गहरा धक्का

Wed, 08 May 2024 11:27 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 08 May 2024 11:27 PM IST
सार

पाकिस्तान का राजनीतिक परिदृश्य एक बार फिर चर्चा में है। वर्तमान सत्तारूढ़ गठबंधन के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिरने के बाद मई में हुई व्यापक हिंसा के कारण देश की छवि को धक्का लगा।

विज्ञापन
Pakistan coalition May 9 Mob Violence Dark Day in history severely tarnished image
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार का मानना है कि बीते 9 मई को हुई हिंसक घटनाओं के कारण देश की छवि 'गंभीर रूप से धूमिल' हुई। सत्ताधारी गठबंधन के मुताबिक 9 मई को जिस तरह से उपद्रवियों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की, यह पाकिस्तान के इतिहास में 'काले दिन' के रूप में देखा जाएगा। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार को गिराने का आरोप लगाने वाले आक्रोशित समर्थकों ने जिन्ना हाउस, मियांवली एयरबेस और फैसलाबाद में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी- आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान को आड़े हाथ लिया
बुधवार को, सत्तारूढ़ गठबंधन - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने अलग-अलग इस संबंध में बयान दिए। दोनों दलों ने घोषणा की 9 मई का दिन देश के इतिहास में 'काले दिन' के रूप में याद किया जाएगा। पीपीपी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, देश के राष्ट्रपति और पार्टी सुप्रीमो आसिफ अली जरदारी ने कहा कि 9 मई, 2023 की घटनाएं कानून के शासन और संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास थीं।
विज्ञापन


इमरान हमलों का मास्टरमाइंड
इससे पहले भी सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पीएमएल-एन ने इमरान खान को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों का मास्टरमाइंड बताती रही है। दूसरी तरफ इमरान खान का आरोप है कि उनकी सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में क्या हुआ था एक साल पहले
गौरतलब है कि 9 मई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से अर्धसैनिक रेंजर्स ने इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस (लाहौर कोर कमांडर हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी पहली बार भीड़ ने हमला किया।


इमरान के खिलाफ 150 से अधिक मामले; अदियाला जेल में बंद हैं पूर्व प्रधानमंत्री
राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे पाकिस्तान में अप्रैल 2022 में इमरान खान को प्रधानमंत्री पद गंवाना पड़ा था। सत्ता से बाहर होने के बाद से इमरान के खिलाफ 150 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वह वर्तमान में सिफर मामले में रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में कैद हैं। इमरान खान पर मार्च, 2022 में वॉशिंगटन में पाकिस्तान के दूतावास से एक गुप्त राजनयिक केबल (Cipher / सिफर) को लीक करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed