{"_id":"5e066a9c8ebc3e87b3689af6","slug":"pakistan-claims-that-five-al-qaeda-terrorists-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का दावा, अल-कायदा के पांच आतंकी किए गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान का दावा, अल-कायदा के पांच आतंकी किए गिरफ्तार
Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि देश के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में छापेमारी के दौरान अल-कायदा के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दावा ऐसे वक्त किया गया है जब पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की काली सूची में जाने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
आतंकरोधी विभाग के अधिकारी मुहम्मद इमरान ने बताया कि प्रांत की खुफिया एजेंसी और इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस के सहयोग से छापेमारी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी बृहस्पतिवार देर रात की गई। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी करार दिया और कहा कि ये लोग बड़े हमले की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इन में से एक फर्जी दस्तावेज बनाने में माहिर है, जबकि दूसरा डिजिटल मीडिया और पब्लिकेशन का जानकार है। छापेमारी में कई कंप्यूटर, प्रिंटिंग प्रेस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार, सुसाइड जैकेट और विस्फोटक बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पांचों शुरू में कराची में थे और हाल में गुजरांवाला आए थे। सभी अल-कायदा के लिए फंड उगाही के काम से भी जुड़े थे।