{"_id":"5f1f94c39fc7ce61016c040c","slug":"pakistan-civil-aviation-authority-will-be-divided-into-two-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को दो भागों में बांटा जाएगा : रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को दो भागों में बांटा जाएगा : रिपोर्ट
Tue, 28 Jul 2020 08:30 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Jul 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) की नियामक और परिचालन संस्थाओं को अलग करते हुए दो अलग प्राधिकरण स्थापित किए जाएंगे। विशेष कैबिनेट समिति बुधवार को इस योजना को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, वाणिज्य और निवेश के प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार रजाक दाऊद की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति नागरिक उड्डयन नियामक प्राधिकरण और पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण बनाकर सीएए के संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
योजना के तहत दो चरणों में देश के विभिन्न हवाई अड्डों की आउटसोर्सिंग करना शामिल है। पहले चरण में निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हवाई अड्डों का निजीकरण करना है। वहीं, दूसरे चरण में निजीकरण आयोग को शामिल करना और वित्तीय सलाहकार और निवेशक बैंकों की नियुक्ति करना है। एक इकाई को नियामक कार्यों का काम सौंपा जाएगा, जबकि दूसरी इकाई हवाई अड्डों के कार्यों का विकास और प्रबंधन करेगी।
विज्ञापन