{"_id":"610465bb8ebc3e586054aae2","slug":"pakistan-called-indian-high-commission-diplomat-on-the-statement-objecting-to-indias-election-on-pok-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पीओके चुनाव पर भारत के आपत्ति जताने वाले बयान पर भारतीय उच्चायोग के राजनयिक को बुलाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पीओके चुनाव पर भारत के आपत्ति जताने वाले बयान पर भारतीय उच्चायोग के राजनयिक को बुलाया
Sat, 31 Jul 2021 02:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:18 AM IST
सार
- भारत के विरोध को नकारने के लिए पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने राजनयिक को किया तलब
- बयान में भारत से कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने की अपील की
विज्ञापन
Foreign Ministry, Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चुनाव कराने पर भारत के बयान पर आपत्ति जताने के लिए उसने भारतीय उच्चायोग के एक शीर्ष राजनयिक को तलब किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान के रुख को स्पष्ट करने और पीओके में चुनाव पर भारत के विरोध को पूरी तरह से नकारने के लिए विदेश मंत्रालय ने राजनयिक को तलब किया था।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि 1948 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर विवाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एजेंडा रहा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के विवादित स्टेटस और भौगोलिक जनसांख्यिकीय संरचना को एकतरफा बदलने की कोशिश की है। बयान में भारत से कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने की अपील की।
विज्ञापन