फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan bus accident in punjab killed five people after driver fall sleep

Pakistan: ड्राइवर को झपकी आने से हादसे का शिकार हुई बस, महिला, दो बच्चों समेत पांच की मौत

Sun, 30 Jul 2023 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jul 2023 03:31 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला और दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों को राजनपुर और फाजिलपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
pakistan bus accident in punjab killed five people after driver fall sleep
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


नींद की झपकी ले गई पांच जान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना पंजाब के राजनपुर जिले के फाजिलपुर इलाके में हुई। श्रद्धालुओं से भरी एक बस सखी सरवर इलाके से वापस जैकबाबाद लौट रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना पाते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला और दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों को राजनपुर और फाजिलपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हाल ही में बाबुसर टॉप इलाके में पर्यटकों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed