फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb Blast in Pakistan: Bus Blast in Northern Pakistan, 8 Died Chinese Engineer Civilian Updates

ड्रैगन को भारी पड़ी पाक की दोस्ती: आतंकियों ने चीनी नागरिकों से भरी बस को उड़ाया, 13 लोगों की मौत

Wed, 14 Jul 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 03:30 PM IST
सार

चीन को पाकिस्तान से दोस्ती करना भारी पड़ गया। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों से भरी बस में विस्फोट हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें 9 चीनी नागरिक भी शामिल हैं।  मौत की संख्या बढ़ भी सकती है।

विज्ञापन
Bomb Blast in Pakistan: Bus Blast in Northern Pakistan, 8 Died Chinese Engineer Civilian Updates
पाकिस्तान में बस में ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बस में बम धमाके में1 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बस में चीनी नागरिक सवार थे। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें 9 चीनी इंजीनियर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार, बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, बस दसू बांध पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही थी। बस की सुरक्षा पाकिस्तानी सैनिक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बस में ब्लास्ट हुआ। अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर है। कई घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपायुक्त मोहम्मद आरिफ ने कहा कि विस्फोट की तीव्रता का पता लगाने और इसके बारे में और जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आतंकी हमला

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आतंकी हमला हुआ था। हंगू में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन अब्दुल बासित समेत 12 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 15 जवान घायल हो गए थे। इस दौरान आतंकियों ने कुछ जवानों को बंधक भी बना लिया था। हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार बताया गया था। बीते कुछ दिनों से  खुर्रम इलाके में तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed