फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan BLA claims many attacks across Balochistan alleges heavy losses to Pakistan forces

Pakistan: बीएलए ने दस दिनों में बलूचिस्तान में किए 27 हमले, 42 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

Mon, 27 Apr 2026 02:12 PM IST
Nitin Gautam पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 27 Apr 2026 02:12 PM IST
सार

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि उनके विभिन्न ऑपरेशन में 42 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। बीएलए ने कहा कि उन्होंने 15 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक कई बार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
pakistan BLA claims many attacks across Balochistan alleges heavy losses to Pakistan forces
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने किए हमले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने कहा है कि उन्होंने 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर 27 हमले किए हैं। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने एक बयान जारी कर हमलों की जिम्मेदारी ली। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया कि संगठन के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट, घात लगाकर हमले, छापेमारी और ड्रोन हमले किए।
विज्ञापन


बीएलए का दावा- 42 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना
बीएलए ने दावा किया कि इस दौरान 42 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए और एक सैनिक को बंदी बना लिया गया। बीएलए ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कई चौकियों पर कब्जा करने और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हथियार लूटने का भी दावा किया। बीएलए ने बयान में यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़पों में उसके तीन लड़ाके मारे गए। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 11 आम नागरिकों की मौत
बीएलए के अनुसार, उसके लड़ाकों ने सोहंदा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को रिमोट कंट्रोल आईईडी से निशाना बनाया और इसके बाद घात लगाकर हमला किया, जिसमें कई जवानों के मारे जाने का दावा किया गया। बयान में यह भी आरोप लगाया गया कि हमले के बाद में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नागरिक क्षेत्रों में कार्रवाई की, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। बीएलए ने ये भी कहा कि उन्होंने खारान के अलमार्क क्षेत्र में आईईडी और घात लगाकर हमले किए गए, जिससे सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा और उन्हें नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, कोहलू जिले में एक कथित सरकारी समर्थक सशस्त्र व्यक्ति की हत्या की जिम्मेदारी भी ली गई। संगठन ने बेसिमा क्षेत्र में भी सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों पर हमले कर नुकसान पहुंचाने का दावा किया। बीएलए के मुताबिक, हरनाई के शहराग इलाके में झड़प के दौरान एक सैनिक को जिंदा पकड़ लिया गया। वहीं झल मगसी में एक चौकी पर कब्जा कर हथियार जब्त करने का भी दावा किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed