{"_id":"697efc810bafdacbea0afc07","slug":"pakistan-balochistan-terror-operation-army-action-militants-killed-security-forces-launch-major-crackdown-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 92 आतंकी ढेर, 15 सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 92 आतंकी ढेर, 15 सैनिकों की मौत
Sun, 01 Feb 2026 12:41 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:41 PM IST
सार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने बड़े आतंकवाद-रोधी अभियान में 92 आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान 15 सैनिक शहीद हुए। इलाके में बढ़ती हिंसा के बीच सेना ने अभियान तेज करने का ऐलान किया है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सेना ने रविवार को जानकारी दी कि अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 92 आतंकवादी मारे गए हैं। इस संघर्ष में पाकिस्तान के 15 सैनिकों ने भी अपनी जान गंवाई।
शनिवार को जातीय बलूच समूहों से जुड़े आतंकियों ने कई जगहों पर हमले किए थे। इसके जवाब में सेना ने यह कार्रवाई शुरू की। आतंकियों ने क्वेटा, ग्वादर, पंजगुर और पसनी जैसे इलाकों में शांति बिगाड़ने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों और पुलिस ने हाई अलर्ट पर रहते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी।
दो दिनों में 133 आतंकी ढे़र
सेना ने पूरे बलूचिस्तान में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीन आत्मघाती हमलावरों समेत 92 आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों ने आम लोगों को भी निशाना बनाया। उनके हमलों में महिलाओं, बच्चों और मजदूरों समेत 18 नागरिकों की मौत हो गई। सेना ने बताया कि पंजगुर और हरनाई जिलों में टीटीपी के 41 आतंकी भी मारे गए हैं। पिछले दो दिनों में कुल 133 आतंकी खत्म किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं: WHO: ‘निपाह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी’, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा- इसके मामले सिर्फ भारत तक सीमित
प्रभावित इलाकों में अब भी अभियान चल रहा है। सेना ने कहा है कि इन कायरतापूर्ण हमलों के पीछे शामिल लोगों और उनके मददगारों को कड़ी सजा मिलेगी। नेशनल एक्शन प्लान के तहत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान पूरी रफ्तार से जारी रहेगा।
हिंसा में हुई है वृद्धि
बलूचिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से हिंसा काफी बढ़ गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) ने जनवरी की शुरुआत में बताया कि हाल के वर्षों में बलूचिस्तान में हिंसा बढ़ी है, पिछले साल प्रांत में मरने वालों की संख्या 787 से बढ़कर 956 हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 22 प्रतिशत ज्यादा है। इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज के अनुसार, 2025 में पूरे पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और हिंसा में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, और इस साल देश भर में 699 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गईं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन