फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan balochistan government extends detention of mahrang baloch

Pakistan: महरंग बलोच से डरी पाकिस्तान सरकार, हिरासत अवधि को 15 दिन के लिए और बढ़ाया

Sat, 28 Jun 2025 01:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

बीवाईसी की नेता साबिया बलोच का आरोप है कि सरकार नए-नए हथकंडे अपनाकर बलोच कार्यकर्ताओं की हिरासत अवधि को बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
pakistan balochistan government extends detention of mahrang baloch
महरंग बलोच - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की सरकार बलोच कार्यकर्ता महरंग बलोच से डर गई है और यही वजह है कि उसने महरंग बलोच की हिरासत अवधि 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। बलूचिस्तान सरकार ने हिरासत अवधि बढ़ाने की वजह सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना बताया है। हालांकि बलोच यकजेती कमेटी (बीवाईसी) ने महरंग बलोच की हिरासत अवधि बढ़ाने का विरोध किया और इसे अवैध बताया।
विज्ञापन


22 मार्च को किया गया था बलोच नेताओं को गिरफ्तार
बलोच कार्यकर्ता महरंग बलोच, बीबो बलोच, उनके पिता गफ्फार बलोच, सबघातउल्ला शाह जी, बेबारग बलोच को बीती 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद इन्हें क्वेटा जिला जेल में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने वाले आदेश के तहत रखा गया था। गौरतलब है कि बलोच यकजेती कमेटी के नेताओं की हिरासत को चौथी बार बढ़ाया गया है। बलोच कार्यकर्ताओं को हिरासत में तीन महीने का समय बीत चुका है। अब एक बार फिर हिरासत अवधि को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते महरंग बलोच समेत अन्य बलोच कार्यकर्ताओं को 15 दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बीवाईसी ने आदेश को बताया अवैध
बीवाईसी के प्रवक्ता ने बलोच कार्यकर्ताओं की हिरासत फिर बढ़ाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और इसे अवैध बताया। संगठन ने बलोच कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की। बीवाईसी की नेता साबिया बलोच का आरोप है कि सरकार नए-नए हथकंडे अपनाकर बलोच कार्यकर्ताओं की हिरासत अवधि को बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: मंदिर पर बुलडोजर एक्शन को लेकर भारत की आपत्ति के बाद बैकफुट पर बांग्लादेश, यूनुस सरकार ने दी सफाई

दरअसल जाफर एक्सप्रेस को अगवा करने के मामले में पाकिस्तानी सेना ने कथित उग्रवादियों को एनकाउंटर में ढेर किया था, लेकिन उग्रवादियों के शव नहीं सौंपे। शवों की मांग को लेकर महरंग बलोच और 150 अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी के नजदीक मार्च में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। 22 मार्च को महरंग बलोच और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया था। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बलोच नेताओं को हिरासत से रिहा करने का निर्देश दिया है, लेकिन प्रशासन द्वारा बलोच नेताओं को नहीं छोड़ा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Sudan: सूडान की सेना संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से सहमत, अल फशेर में एक सप्ताह के लिए होगा युद्ध विराम



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed